{"_id":"670352fd1f4354656cc9a09a2ec2235b","slug":"milk-product-price-increases","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गर्मी में जलाएगी दूध की ‘आंच’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गर्मी में जलाएगी दूध की ‘आंच’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 May 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ अब दूध और दुग्ध उत्पादों के बढ़े दाम भी जनता को महंगाई की आंच में झुलसाने लगे हैं।
विज्ञापन
खुले बाजार में भी दूध की कीमत बढ़ी
दूध के मूल्य में वृद्धि की अमूल से शुरुआत के बाद विभिन्न कंपनियों ने रेट बढ़ाए और अब खुले बाजार में भी दूध की कीमत बढ़ गई है।
आंचल ही एकमात्र कंपनी है, जिसने अब तक दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं। कंपनी का फुल क्रीम दूध पहले की तरह अब भी 46 रुपए किलो और टोंड दूध 36 रुपए किलो बिक रहा है।
दुग्ध उत्पादकों के समूह प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (पीडीएफए) के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बताते हैं कि संस्था ने भी दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं। पीडीएफए में गाय का दूध 40 रुपए लीटर, जबकि भैंस का दूध 45 रुपए लीटर है।
विज्ञापन
खुले बाजार में अब ये है दूध की कीमत
खुले बाजार में भी दूध का दाम बढ़ गया है। विद्या विहार स्थित पाल डेयरी के संचालक राजकुमार पाल ने बताया कि डेयरियों में खुले दूध का रेट छह से सात रुपए प्रति लीटर बढ़ गया है।
विज्ञापन
अब यह 35 से 40 रुपए लीटर बिक रहा है। दही का रेट भी 60 रुपए से बढ़कर 68 रुपए प्रति किलो हो गया है, जबकि एक किलो पनीर के लिए अब जेब से 300 रुपए निकालने होंगे। पहले पनीर का रेट 280 रुपए किलो था।