फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Migrant Uttarakhand Board will be formed for convenience of migrants CM Dhami Announcement

Uttarakhand: प्रवासियों की सुविधा के लिए गठित होगा प्रवासी उत्तराखंड बोर्ड, सीएम ने किया एक और एलान

Tue, 05 Mar 2024 11:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Mar 2024 11:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडवासियों के सहयोग एवं सहायता के लिए पूर्व में प्रवासी प्रकोष्ठ बनाया गया था। इसे और अधिक सुविधा युक्त बनाये जाने के लिये प्रवासी उत्तराखंड बोर्ड का भी गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
Migrant Uttarakhand Board will be formed for convenience of migrants CM Dhami Announcement
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि सरकार प्रवासियों की सुविधा के लिए राज्य में प्रवासी उत्तराखंड बोर्ड का गठन करेगी। उन्होंने उत्तराखंड में प्रवासी उत्तराखंड दिवस मनाए जाने की भी घोषणा की। वह विभिन्न देशों में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखंडियों से वर्चुअल संवाद कर रहे थे। उन्होंने प्रवासियों का आह्वान किया कि वे अपनी जन्मभूमि के किसी दुर्गम क्षेत्र के गांव को गोद लें। उन्होंने कहा कि विदेशों में प्रवासी उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने अपनी मेहनत, लगन एवं बौद्धिक क्षमता से उत्तराखंड के बाहर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे अपनी जन्मभूमि के किसी दुर्गम क्षेत्र के गांव को गोद लेकर उसके समग्र विकास में सहयोगी बनें। इसमें राज्य सरकार भी सहयोगी रहेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडवासियों के सहयोग एवं सहायता के लिए पूर्व में प्रवासी प्रकोष्ठ बनाया गया था। इसे और अधिक सुविधा युक्त बनाये जाने के लिये प्रवासी उत्तराखंड बोर्ड का भी गठन किया जाएगा। साथ ही प्रवासी भारतीय दिवस की भांति राज्य में देश व विदेशों में रहने वाले प्रवासियों का सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे ताकि उनके विचार एवं सुझावों पर चिंतन एवं मनन हो सके। इस मंथन से निकलने वाला अमृत निश्चित रूप से देश व प्रदेश के विकास में फलीभूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी बोले- इन्वेस्टर समिट में हुए करार पर अब तक हो चुकी 71 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, अमेरिका, जापान, ब्रिटेन, फ्रांस सहित 12 देशों में रह रहे 22 प्रवासी उत्तराखंडियों के विचार व सुझाव जानें। मुख्यमंत्री ने सभी के सुझावों पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने प्रदेश हित में संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की। सभी प्रवासियों ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सूचना तकनीकि आदि के क्षेत्र में सहयोग का भी आश्वासन मुख्यमंत्री को दिया। सभी प्रवासी लोग अपने पैतृक क्षेत्रों से जुड़ने के लिये भी उत्साहित नजर आए ताकि उनकी भावी पीढ़ी भी अपनी जड़ों से जुड़ सके।


इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी प्रवासियों का अलग-अलग टाइम जोन में रहते हुए संवाद से जुड़ने के लिये सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी विकसित भारत के साथ विकसित उत्तराखंड में अपना योगदान दें। उन्होंने इस संवाद श्रृंखला को आगे भी जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय,नीरज खैरवाल, उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ के सदस्य सुधीर नौटियाल सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

संवाद के दौरान इन प्रवासियों ने दिए सुझाव
संवाद के दौरान आस्ट्रेलिया से सुरेन्द्र सिंह रावत, न्यूजीलैंड से जोत सिंह बिष्ट, चीन से देव रतूड़ी, अमेरिका से शैलेश उप्रेती, जापान से इंदिरा भट्ट, यूके से मनीष जुगरान, थाईलैंड से चंद्रशेखर सिलोड़ी, सिंगापुर से सुनील थपलियाल, फ्रांस से उत्तम रावत ओमान से राकेश बेलवान ने सुझाव रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed