फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM DHami Told 71 thousand crore Rupees Grounding till now from Global Investors Summit 2023

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- इन्वेस्टर समिट में हुए करार पर अब तक हो चुकी 71 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग

Tue, 05 Mar 2024 04:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Mar 2024 04:45 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि 27 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग की जा रही है। अब तक 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग की जा चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM DHami Told 71 thousand crore Rupees Grounding till now from Global Investors Summit 2023
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, वैश्विक निवेशक सम्मेलन के सपने साकार हो रहे हैं। अब तक 71 हजार करोड़ रुपये के निवेश एमओयू की ग्राउंडिंग हो चुकी है, जो कुल निवेश एमओयू को 20 प्रतिशत है। जिसे मात्र तीन माह में प्राप्त किया है।

विज्ञापन


कहा, उत्तराखंड में व्यापार, विकास और विश्वास का वातावरण बना है। मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री ने 11 निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनकी कुल निवेश लागत 27 हजार करोड़ रुपये है। इससे 53 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, उद्यमी हमारे ब्रांड एंबेसडर ही नहीं, बल्कि उससे भी बढ़कर राज्य के औद्योगिक विकास में भूमिका निभाई है। प्रदेश सरकार ने दिल्ली, लंदन, दुबई, अहमदाबाद, मुंबई, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून में रोड शो के माध्यम से निवेश के लिए जितने प्रयास किए, उसे आगे बढ़ाने का कार्य उद्यमियों ने किया, जिससे निवेशक सम्मेलन के सपने साकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, निवेशक सम्मेलन में कुल 3.5 लाख करोड़ के निवेश पर एमओयू हुआ था। इसमें 71 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है, जो कुल निवेश प्रस्ताव का 20 प्रतिशत है। प्रदेश सरकार का प्रयास शतप्रतिशत निवेश एमओयू को धरातल पर उतारने का है। अवस्थापना के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है। कनेक्टिविटी के लिए रेल, सड़क, हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है।

Uttarkashi: नगरपालिका बनेगी पुरोला नगर पंचायत, रोड शो के बाद जनसभा में सीएम धामी ने की घोषणा

सीएम ने कहा, पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर हवाई जहाज संचालन की अनुमति मिल चुकी है। पंतनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। कार्यक्रम को कृषि मंत्री गणेश जाेशी, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी संबोधित किया। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने अब तक हुए निवेश के बारे में जानकारी दी।


उद्यमी पवन अग्रवाल और आरएस यादव ने सरकार की नीतियों को सराहा और अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उद्योग महानिदेशक रोहित मीणा मौजूद थे।

78 सहायक प्रबंधक व लेखाकार को दिए नियुक्तिपत्र
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में उद्योग विभाग में नवनियुक्त 78 सहायक प्रबंधक और लेखाकारों को नियुक्तिपत्र वितरित किए। इसमें 65 सहायक प्रबंधक और 12 सहायक लेखाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed