फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mi 17 crash in kedarnath

केदारनाथ में वायुसेना का हेलिकॉप्टर MI-17 हुआ क्रैश, जांच शुरू

Sat, 14 Apr 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Apr 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
mi 17 crash in kedarnath
mi 17 crash in kedarnath - फोटो : amar ujala
मंगलवार की सुबह केदारनाथ में वायुसेना का हेलिकॉप्टर MI-17 क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी से सामान लेकर केदारनाथ आ रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह बड़ा हादसा होते बाल-बाल बचा। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर एमआई 17 क्रैश हो गया। सूचना पाकर डीएम भी केदारनाथ पहुंचे।

पायलट और को-पायलट सुरक्षित हैं। हादसे के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल हेलिकॉप्टर के क्रैश होने का कारण नहीं पता लग पाया है।

विमान में सवार थे छह लोग

mi 17 crash in kedarnath
mi 17 crash
जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में छह लोग सवार थे। एक को हल्की चोट आई है, अन्य सभी सुरक्षित हैं। हेलिकॉप्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

हेलिकॉप्टर हैलीपेड में पहुंचने से 60 मीटर पहले क्रैश हुआ है। हेलिकॉप्टर में पुनर्निर्माण का सामान गुप्तकाशी से ला रहा था।

बताया गया कि सेकेंड सेटल में यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में भी क्रैश हुआ था एक एमआई 17 विमान

mi 17 crash in kedarnath
mi 17 crash
बता दें कि केदारनाथ आपदा के दौरान 2013 में भी एक हेलिकॉप्टर एमआई 17 क्रैश हुआ था। तब हादसे में आठ लोगों की जान गई थी।

उसके बाद 18 मई 2017 को भी केदारनाथ में इंडोकॉप्टर कंपनी का हेलिकॉप्टर हेलीपैड पर रपट गया था।

अब मंगलवार को हुए हादसे के बाद से प्रशासन में हड़कंप है और इसके कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed