Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   message-clicked-money-reach Jamtara

Dehradun News: मैसेज से डरकर क्लिक किया तो पैसे पहुंच जाएंगे जामताड़ा

Fri, 17 Mar 2023 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
message-clicked-money-reach Jamtara
प्रिय एसबीआई ग्राहक! आपकी इंटरनेट बैंकिंग सेवा आज शाम तक ब्लॉक हो जाएगी। कृपया इस लिंक पर क्लिक कर अपना पैन कार्ड अपडेट करें। इस तरह के डराने वाले मैसेज देखकर अगर आपने भी क्लिक किया तो समझो साइबर ठगों के चंगुल में फंस गए। आगे जो होगा उससे आपके बैंक खाते में जमा गाढ़ी कमाई दो हजार किमी दूर झारखंड के बदनाम जामताड़ा के साइबर ठगों के खाते में चली जाएगी। इस तरह के मैसेज बैंक नहीं बल्कि वहां बैठे ठग भेज रहे हैं और रोज कई लोग शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

--
केस एक : हरिद्वार में सरकारी नौकरी करने वाले एक शख्स को दो दिन पहले इस तरह का मैसेज आया। डरकर उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो एक पेज खुला। उनके पैन कार्ड और आधार की जानकारी मांगी गई। उन्होंने सारी जानकारी अपलोड कर दी। इसके बाद एक ओटीपी आया। उसे भी उन्होंने डाल दिया। इसके बाद उनके खाते से 25 हजार रुपये कट गए। थोड़ी जागरूकता थी तो उन्होंने तत्काल साइबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930 पर कॉल किया तो 15 हजार रुपये होल्ड हो गए। लेकिन, 10 हजार रुपये ठग निकाल चुका था।
विज्ञापन

--

केस दो : देहरादून निवासी एक महिला को 10 दिन पहले एक मैसेज आया। इसमें उनके बैंक खाते में आधार अपडेट करने की बात लिखी गई थी। महिला ने दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो एक रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड गया। पीछे से फोन आया कि आपका आधार कार्ड अपडेट किया जा रहा है। इससे साइबर ठग ने उनके मोबाइल का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया। इसके बाद उन्हें बातों में उलझाकर खाते में भी सेंध लगा ली। ओटीपी आया तो वह भी पूछ लिया। बातों ही बातों में उनके खाते से चार ट्रांजेक्शन हुई और एक लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जामताड़ा और भरतपुर है ठगों का गढ़
सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि इस तरह के फ्रॉड के लिए झारखंड का जामताड़ा और राजस्थान का भरतपुर इलाका कुख्यात है। यहां के लोग प्री एक्टिवेटेड सिम खरीदते हैं। इसके बाद कई लोगों के आधार और पैन कार्ड लेकर खाते खुलवाते हैं। इन्हीं खातों में ठगे गए पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। ये लोग कई तरह के मैसेज बनाकर इकट्ठा हजारों लोगों को भेजते हैं। हर साल यहां के सैकड़ों लोग पकड़े भी जाते हैं लेकिन कानून में सजा का कठोर प्रावधान न होने के कारण जेलों से बाहर आ जाते हैं।


--

चुनते हैं खास समय और दिन
साइबर ठग अब शनिवार का दिन चुनते हैं। महीने में दो शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। शिकार होने के बाद सबसे पहले व्यक्ति बैंक को ही फोन करता है। ऐसे में शनिवार की छुट्टी और अगले दिन रविवार होने के कारण कार्रवाई में देरी हो जाती है। इस तरह ठगे गए रुपयों को वे आराम से इस्तेमाल कर लेते हैं। अब नया ट्रेंड यह है कि इस तरह के मैसेज या फोन शाम पांच बजे के बाद किए जाते हैं। उस वक्त तक बैंक बंद हो जाते हैं।
--
इन बातों का रखें ध्यान

-कोई भी बैंक अपने ग्राहकों को इस तरह का मैसेज नहीं भेजता।
-किसी अनजान नंबर से यदि कोई लिंक आता है तो क्लिक न करें।
-बैंक किसी से ओटीपी, डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं लेता।

-रिमोट एक्सेस एप अपने मोबाइल में डाउनलोड न करें।

-बैंक का कस्टमर केयर नंबर इंटरनेट से न खोजें।

-कस्टमर केयर नंबर बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड व पासबुक पर लिखा होता है।

-अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आए तो उसे डिस्कनेक्ट कर ब्लॉक लिस्ट में डाल दें।

--
ऐसा हुआ तो क्या करें
-सबसे पहले अपने मोबाइल से साइबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930 को कॉल करें।

-1930 पर नंबर के बारे में भी बताएं ताकि यह नंबर ब्लॉक किया जा सके।

-तत्काल अपने बैंक को फोन कर वित्तीय लेनदेन रुकवाने की गुजारिश करें।

-अपने जिले की साइबर सेल में इस तरह के फ्रॉड की शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed