फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mess Scam Investigation Intensifies; Committee May Submit Final Report in Two to Three Days Dehradun News

Dehradun News: मेस घोटाला मामले में जांच हुई तेज, कमेटी दो-तीन दिनों में सौंप सकती है अंतिम रिपोर्ट

Wed, 20 May 2026 03:03 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 20 May 2026 03:03 PM IST
सार

छह दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज में मेस घोटाले का खुलासा हुआ था। मामले जांच तेज हो गई है। कमेटी दो-तीन दिनों में अंतिम रिपोर्ट सौंप सकती है।

विज्ञापन
Mess Scam Investigation Intensifies; Committee May Submit Final Report in Two to Three Days Dehradun News
घोटाला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दून मेडिकल कॉलेज में मेस घोटाले के मामले में जांच तेज हो गई है। सोमवार को प्रबंधन ने कॉलेज के कर्मचारियों, वेंडर और मेस संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। कमेटी अब अगले दो-तीन दिनों में मामले की अंतिम रिपोर्ट सौंप सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब छह दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज में मेस घोटाले का खुलासा हुआ था। इसके बाद प्रबंधन ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी की शुरूआती जांच के आधार पर प्रबंधन ने कई लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। अब कमेटी मामले की सभी परतों को खोलने के लिए सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Dehradun: अस्पताल के एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ICU में भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस भी जांच पूरी कर इस मामले में जल्द प्राथमिकी दर्ज करेगी। घोटाले में संलिप्त होने पर कॉलेज ने बिना किसी देरी के लेखा अनुभाग के दो कर्मचारियों को हटा दिया है। इस पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि इस मामले में प्रबंधन सख्ती से जांच कर रहा है। छात्रों के बयान दर्ज कराए गए हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed