फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hospital catches fire due to short circuit in AC one elderly woman dies two critically injured Dehradun News

Dehradun: अस्पताल के एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ICU में भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 20 May 2026 02:23 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 20 May 2026 02:23 PM IST
सार

देहरादून हरिद्वार रोड स्थित पेनेसीया अस्पताल में आग लग गई। आनन फानन मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। लेकिन इस दौरान  आईसीयू में भर्ती एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Hospital catches fire due to short circuit in AC one elderly woman dies two critically injured Dehradun News
अस्पताल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देहरादून हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर है।जानकारी के मुताबिक अस्पताल में आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों व स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया।

विज्ञापन




घटना के समय अस्पताल के आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। धुआं फैलते ही अस्पताल स्टाफ, राहत टीमों और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कराया। आग और धुएं की चपेट में आने से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी घायल हुए, जिन्हें भी उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Hospital catches fire due to short circuit in AC one elderly woman dies two critically injured Dehradun News
रेस्क्यू के दौरान पुलिसकर्मी घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिसकर्मियों की बिगड़ी तबीयत
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमोद डोबाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी, जिसके बाद वहां धुआं और गैस फैल गई।

पुलिस कर्मियों ने जान की परवाह किए बिना आईसीयू में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला। बचाव अभियान के दौरान धुएं और गैस के कारण कुछ मरीजों और पुलिसकर्मियों को ऑक्सीजन की कमी होने लगी, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के दौरान आईसीयू में पहले से वेंटिलेटर पर भर्ती एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दस लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में लगे तीन पुलिस कर्मियों की तबीयत भी बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बाद में एसएसपी ने कैलाश अस्पताल पहुंचकर भर्ती पुलिसकर्मियों और मरीजों का हाल जाना तथा डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

ये भी पढे़ं...B.C Khanduri: संसद में अलग राज्य गठन की मांग पर हुए थे मुखर, कहा था-सरकार मौन है, हम कब तक लाठी व गोली खाएंगे

एसएसपी प्रमोद डोबाल ने बताया कि फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। सभी मरीजों और घायल कर्मचारियों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed