फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Meri Ladli' organized on International Girl Child Day

-अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ ‘मेरी लाडली’ का आयोजन

Tue, 12 Oct 2021 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
'Meri Ladli' organized on International Girl Child Day
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वार - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। जिनकी हैं बेटियां वो ये कहते हैं परियों के देश में वो रहते हैं... खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी..., मुझे क्या बेचेगा रुपया... गीतों पर प्रस्तुति देकर बच्चों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कुछ किस्से साझा कर परिवार में बेटियों की अहमियत बताई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से आयोजित ‘20 वां मेरी लाडली’ का आयोजन में बेटियां मदर टैरेसा, तीलू रौतेली, झांसी की रानी, पायलट सहित भारत की आदर्श नारियों की वेशभूषा में पहुंचीं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल व मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने पहुंचकर बेटियों का उत्साह बढ़ाया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बेटियों को ही घर-परिवार की चिंता सबसे ज्यादा होती है। ससुराल जाने के बाद भी वह माता-पिता की हर पल की खबर लेती हैं। गीता धामी ने कहा कि आज जिस तरह से बेटियां भारत की आदर्श नारियों कीवेशभूषा में पहुंची हैं, वह यकीनन कल उन्हीं के पदचिह्नों पर ही चलेंगी। इस मौके पर एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि बेटियों को प्रोत्साहन की जरूरत है और हमें बेटियों के अनुकूल समाज का निर्माण करने की जरूरत है। कार्यक्रम में इला पंत, अर्चना सिंघल व प्रभा सलूजा के निर्देशन में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर सोनिया श्रीवास्तव, अर्चना शर्मा, कविता लोहानी, श्वेता राय, डॉ. अनु धीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed