फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Merchants angry over corporation's license fees

निगम की लाइसेंस फीस पर उखड़े व्यापारी

Tue, 21 Jan 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Merchants angry over corporation's license fees
व्यापारियों की समस्याओं को लेकर नगर निगम में मेयर सुनील उनियाल से वार्ता करते व्यापार मंडल का प्?
नगर निगम की ओर से हर व्यवसाय के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने के निर्णय को लेकर सोमवार को व्यापारी बिफर पड़े। उन्होंने निगम पहुंच कर मेयर और नगर आयुक्त से मिलकर नाराजगी जताई। व्यापारी बोले कि निगम की लाइसेंस फीस उन्हें स्वीकार नहीं है। जिस पर मेयर और नगर आयुक्त ने उन्हें लिखित में अपनी आपत्ति दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन

व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय से मिला। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि मंदी की मार से पहले से ही व्यापारी त्रस्त हैं। मॉल और शॉपिंग स्टोरों के चलते व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन कंपनियों की वजह से भी काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में निगम की ओर से लाइसेंस फीस लागू करने से व्यापारियों के सामने काफी संकट आ जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों के चलते भी व्यापार प्रभावित होगा।
विज्ञापन

इस पर मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि लाइसेंस शुल्क को लेकर लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। व्यापारी भी अपनी आपत्ति लिखित में दे दें, ताकि उस पर विचार किया जा सके। इस दौरान व्यापारी नेता सुनील मैसोन, पीयूष मौर्या, डीडी अरोड़ा, गौरव रस्तोगी, सुरेंद्र प्रभाकर, बृजलाल बंसल, मीत अग्रवाल, श्रीकृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्शियल टैक्स कम होगा
व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन नागलिया ने मेयर से कॉमर्शियल हाउस टैक्स की दरें अधिक होने की बात कही। जिस पर मेयर गामा ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में कॉमर्शियल हाउस टैक्स की दरों में कमी की जाएगी। वहीं, बेसमेंट से पार्किंग चार्ज को भी फ्री करने पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed