फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mentally ill will get counselling consultation facility at home Mental Health Institute Selaqui Uttarakhand

Uttarakhand: अब मानसिक रोगियों को घर बैठे मिलेगी काउंसिलिंग और परामर्श की सुविधा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 08 May 2025 01:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 May 2025 01:59 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक ने मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई का निरीक्षण किया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हर नागरिक को मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं सरल व गोपनीय रूप से प्रदान करना है।

विज्ञापन
Mentally ill will get counselling consultation facility at home Mental Health Institute Selaqui Uttarakhand
फोन - फोटो : AI

विस्तार

मानसिक तनाव से ग्रसित रोगियों को अब घर बैठे ही काउंसिलिंग व परामर्श की सुविधा मिलेगी। इसके लिए राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई में टेली मेडिसिन हेल्पलाइन केंद्र स्थापित किया गया। इसके माध्यम से मानसिक रोगी 24 घंटे परामर्श ले सकते हैं।

विज्ञापन


हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों की सूचना गोपनीय रखी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक स्वाति भदौरिया ने मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हर नागरिक को मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं सरल व गोपनीय रूप से प्रदान करना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Helicopter Crash: काली सुबह...उड़ान में दब गई चीखें...हादसे ने छीन ली छह लोगों की जिंदगी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को हर स्तर पर प्रभावी व जन उपयोगी बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करें। इस दौरान टेस्ट कॉल के माध्यम से प्रणाली की कार्यक्षमता का परीक्षण भी किया गया।

x
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed