फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   members-boycotted-meeting-District Planning Committee

Dehradun News: जिला योजना समिति की बैठक का सदस्यों ने किया बहिष्कार, पैन, डायरी भी लौटाई

Wed, 01 Mar 2023 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
members-boycotted-meeting-District Planning Committee
जिला योजना समिति की बैठक से मुख्य विकास अधिकारी के चले जाने पर सदस्यों ने आक्रोश जताया और बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब योजना की मुखिया ही बैठक में नहीं हैं तो वह यहां क्या करेंगे। उन्होंने बैठक की शुरुआत में दिए गए पैन और डायरी भी लौटा दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय की ओर से जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचित, नामित सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने अपना संबोधन दिया और कुछ देर बाद वह बैठक से निकल गईं। इसके बाद मेयर का संबोधन हुआ। मेयर के संबोधन के बाद बैठक से मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान यह कहकर चली गईं कि उन्हें किसी आवश्यक बैठक में जाना है।
विज्ञापन

सीडीओ के बैठक से जाने के बाद सदस्य नाराज हो गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान मेयर और बैठक में मौजूद अधिकारियों ने सदस्यों को काफी समझाया और बैठक में रुकने का आग्रह किया लेकिन सदस्य नहीं माने। वह बैठक का बहिष्कार कर चले गए। बहिष्कार की सूचना मिलते ही सीडीओ झरना कमठान दोबारा बैठक में पहुंची लेकिन तब तक सभी सदस्य वहां से जा चुके थे। बताया जा रहा है कि बाद में फोन कर सदस्यों को बैठक में आने का आग्रह किया गया लेकिन सदस्य नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सदस्य पर्याप्त बजट न मिलने का उठाना चाहते थे मुद्दा
दरअसल, निगम के जितने भी सदस्य हैं, वह इस बात से नाराज थे कि जिला योजना में नगर निगम को पर्याप्त बजट नहीं मिल पाया। जिसके कारण उनकी विकास की योजनाएं ठप हुई हैं। कार्यशाला में वह सीडीओ के सामने इस बात को उठाना चाहते थे लेकिन सीडीओ के बीच में चले जाने से वे ऐसा नहीं कर पाए।

----
यह जिला योजना की बैठक नहीं थी। बल्कि जिला योजना को किस प्रकार से तैयार किया जाए इसको लेकर सदस्यों को जानकारी दी जानी थी। जिसमें उन्हें, जिला पंचायत अध्यक्ष व मेयर को उद्घाटन सत्र के लिए आमंत्रित किया गया था। कुछ जरूरी बैठक होने के कारण उन्हें जाना पड़ा था। हालांकि, वह कह कर गईं थी कि कुछ देर में लौट आएंगी लेकिन जब तक वह दोबारा पहुंची तो सदस्य चले गए थे।
झरना कमठान, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed