फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   medicine factory director insolence talk with minister harak singh rawat

जनसुनवाई से मंत्री ने मिलवाया फोन, डायरेक्टर ने दिया ऐसा जवाब सुनकर हर कोई रह गया सन्न

Wed, 30 Aug 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Aug 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
medicine factory director insolence talk with minister harak singh rawat

मंगलवार को हुई जनसुनवाई में एक शिकायत पर श्रम मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने जब एक दवा फैक्ट्री के डायरेक्टर को स्पीकर  ऑन कर फोन म‌िलवाया। जब मंत्री ने डॉक्यरेक्टर से बात की तो उसने ऐसा जवाब द‌िया ज‌िसे सुनकर हर कोई हक्का बक्का रह गया। 

विज्ञापन


डॉकरेक्टर ने मंत्री से बदतमीजी कर दी। डायरेक्टर ने मंत्री से कहा-पूछने वाले तुम कौन हो। जवाब से तमतमाए मंत्री ने फैक्ट्री के संबंध में अनियमिताओं का संज्ञान लेकर तुरंत जांच बैठा दी। श्रम विभाग और प्रशासन के अफसरों को मंत्री ने तुरंत फोन पर निर्देश दिए कि सेलाकुई की फैक्ट्री की जांच की जाए। जांच में गड़बड़ मिलती है, तो उसे तुरंत सील कर दो।
विज्ञापन


बीजेपी मुख्यालय में जन शिकायतों की सुनवाई के लिए मंगलवार को श्रम व वन मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत मौजूद थे। सेलाकुई की दवा फैक्ट्री सेरॉन बाई मेडिसिन से हटाए गए सीनियर मैनेजर वासुदेव जखमोला भी अपनी शिकायत लेकर मंत्री के पास पहुंचे। मंत्री ने अपने स्टॉफ से फैक्ट्री के डायरेक्टर ललित मिश्रा को फोन लगवाया, तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा भी फोन काट दिया गया। तीसरी बार फोन लगाने पर मंत्री की डायरेक्टर से बात हुई, तो वह बदतमीजी पर उतारू हो गया। डायरेक्टर ने मंत्री से ही सवाल करने शुरू कर दिए। इस पर मंत्री तमतमा गए। मंत्री ने कहा-तुम हरक सिंह रावत से ये बात कर रहे हो। एक मंत्री से यह बात कर रहे हो, जो जन शिकायत पर फोन कर रहा है। इस पर डायरेक्टर ने फोन काट दिया। इसके बाद मंत्री ने श्रम विभाग और प्रशासन के अफसरों से तुरंत जांच करने के निर्देश दे दिए।

ये है पूरा मामला

medicine factory director insolence talk with minister harak singh rawat

सेरॉन बाई मेडिसन, सेलाकुई में सीनियर मैनेजर रहे मेहूंवाला निवासी वासुदेव जखमोला को कुछ दिन पहले फैक्ट्री से निकाल दिया गया था। जखमोला ने आठ साल तक कंपनी में काम किया था। जखमोला का कहना है कि उसे न तो नोटिस दिया गया और न ही अग्रिम वेतन। न ही उसके कागजात लौटाए जा रहे हैं, इस वजह से वह दूसरी जगह भी नौकरी नहीं कर पा रहा है। इसी शिकायत को लेकर वह मंत्री के पास पहुंचे थे। दूसरी तरफ, फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि उक्त कार्मिक का आचरण सही नहीं रहा है।
 

-मेरे संज्ञान में सेरॉन बाई मेडिसन कंपनी की कई अनियमितताएं लाई गई हैं। वहां पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी हो रही है। श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। मैने अफसरों को जांच के निर्देश दिए हैं। अनियमितता पाई जाती है, तो फैक्ट्री को सील कर दिया जाएगा। बीजेपी सरकार में किसी तरह की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-डॉ.हरक सिंह रावत, श्रम एवं वन मंत्री।

-मेरी मंत्री जी से फोन पर बात नहीं हुई है। उनके स्टॉफ से जरूर मैने ये कहा कि मैं मुंबई में एक जरूरी मीटिंग में व्यस्त हूूं। जहां पर मैं मीटिंग में था, वहां पर नेटवर्क प्राब्लम भी थी। इसलिए तुरंत बात नहीं हो पाई। बाद में मैने मंत्री जी से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। मेरे स्तर पर बदतमीजी की बात एकदम गलत है।
-ललित मिश्रा, डायरेक्टर, सेरॉन बाई मेडिसन, सेलाकुई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed