फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   medical of samwasini of dehradun nari niketan.

रेप मामला: संवासिनियों के मेडिकल की तैयारी!

Sat, 21 Nov 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Nov 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
medical of samwasini of dehradun nari niketan.

नारी निकेतन में संवासिनियों से दुराचार और गर्भपात के मामले में घिरा पुलिस-प्रशासन शनिवार को संवासिनियों का मेडिकल परीक्षण करा सकता है। देर रात तक इस मसले को अंतिम रूप देने की तैयारी चलती रही। इसी बीच नारी निकेतन से जुडे़ एक संदिग्ध का नाम आने के बाद पुलिस गोपनीय रूप से जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस भी जल्द मामले में पत्ते खोल सकती है।

विज्ञापन


नारी निकेतन में संवासिनियों के शोषण का मामला प्रशासन के गले की फांस बन गया है। नारी निकेतन में शुक्रवार को हुए पथराव के बाद मामला उछलने से अधिकारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो शारीरिक शोषण के आरोप की पुष्टि के लिए पुलिस-प्रशासन शनिवार को संवासिनियों का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी में है।

शनिवार को मामले में हो सकती है बड़ी कार्रवाई

medical of samwasini of dehradun nari niketan.

पूरी कार्रवाई को गोपनीय रूप से अंजाम दिया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अलबत्ता इतना जरूर कहा गया है कि जो भी कार्रवाई बनती है की जाएगी। इसी बीच पुलिस भी अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुट गई है। सूत्रों की माने तो नारी निकेतन से जुडे़ एक संदिग्ध की पुलिस को तलाश है, जिससे कई राज खुल सकते हैं।

पुलिस जांच में जुटी
इस गंभीर प्रकरण में पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है। उस वीडियो का भी अवलोकन किया जा रहा है, जिसमें मूक बधिर संवासिनी शारीरिक शोषण का जिक्र कर रही है।
-डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed