फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Medal winning players will get jobs in November

Dehradun News: पदक विजेता खिलाड़ियों को नवंबर में मिलेगी नौकरी

Tue, 27 Oct 2026 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Medal winning players will get jobs in November
देहरादून। उत्तराखंड के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अगले महीने सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद है। खेल विभाग ने विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग के अनुसार नवंबर के अंतिम सप्ताह तक खिलाड़ियों को नियुक्तिपत्र दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

खेल विभाग के मुताबिक सरकारी नौकरी के लिए जिन खिलाड़ियों ने आवेदन किया है, इनमें पिछले पांच वर्षों के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। विभाग इन खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर विभिन्न विभागों में नियुक्ति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। विभाग का प्रयास है कि राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर तक नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएं। हालांकि निर्धारित समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने की स्थिति में नवंबर के अंतिम सप्ताह तक हर हाल में खिलाड़ियों को नियुक्तिपत्र देने की तैयारी है। विभाग का कहना है कि खिलाड़ियों को नियुक्ति देने से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और युवा खिलाड़ियों का खेलों के प्रति आकर्षण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

--------
पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए हैं 290 पद
खेल विभाग के मुताबिक पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए विभिन्न विभागों में 290 पद हैं, विभाग को जो आवेदन मिले हैं, इनमें से करीब 150 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सकती है। अन्य खाली पदों को बाद में पदक विजेता खिलाड़ियों से भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नौकरी के लिए मिले 239 आवेदनों का खेल विभाग की ओर से परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के बाद चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए विभाग की ओर से अनुमोदन के लिए शासन को सिफारिश भेजी जाएगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति जिसे अंतिम रूप देगी।
- अजय अग्रवाल, अपर निदेशक खेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed