फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Me Too sexual harassment Accused ex leader sanjay kumar Join Bjp again

उत्तराखंड: मीटू के आरोपी पूर्व मंत्री संजय कुमार की भाजपा में वापसी! सियासी हलकों में मची हलचल

Thu, 26 Sep 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Sep 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Me Too sexual harassment Accused ex leader sanjay kumar Join Bjp again
संजय कुमार - फोटो : facebook

मीटू प्रकरण में प्रदेश महामंत्री संगठन के पद से हटाए गए संजय कुमार की क्या उत्तराखंड भाजपा में वापसी हो गई है? भाजपा के सियासी हलकों में पिछले कुछ दिन से यह बात चर्चा में है।

विज्ञापन


इसकी मुख्य वजह हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश पदाधिकारियों की वह सूची है, जिसमे संजय कुमार का नाम भी शामिल होने की चर्चाएं हैं। सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं द्वारा एक-दूसरे को ऐसी एक सूची शेयर की जा रही है।
विज्ञापन


सूची में पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री व प्रदेश सरकार के दर्जाधारी नरेश बंसल का नाम संयोजक के रूप में शामिल है। उनके ठीक बाद संजय का नाम दर्ज है। इस नाम के आगे वही फोन नंबर लिखा है, जो पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हटने के बाद से गायब है संजय

हालांकि सूची के पुष्ट होने पर संदेह है, लेकिन सूची में दर्ज नाम और कुछ दिन पूर्व प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन की भेजी सूची के नामों में समानता है।  यही वह मुख्य कारण है जिसने संजय कुमार की वापसी की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

इस संबंध में अमर उजाला ने जब प्रदेश अध्य्क्ष अजय भट्ट से पूछा तो उन्होंने सूची में संजय कुमार का नाम होने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस बारे में संयोजक नरेश बंसल से पूछने की सलाह दी। काफी प्रयास के बाद भी बंसल से संपर्क नहीं हो पाया।

संजय कुमार को प्रदेश महामंत्री संगठन पद से हटाए जाने को एक साल होने को है। संजय पर आरोप लगाने वाली महिला लगातार ये आशंका जताती रही है कि उनके (संजय) सियासी प्रभाव के चलते उनके मामले की जांच में लीपापोती की गई। आरोपी को बचाने की कोशिशें हुईं। वह संजय की संगठन में वापसी की भी आशंका जताती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed