फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Me too Congress demand Sexual harassment accused bjp leader Arresting 

#Me Too: महिला कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न के आरोपी पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर अड़ी कांग्रेस

Mon, 05 Nov 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Nov 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Me too Congress demand Sexual harassment accused bjp leader Arresting 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

भाजपा पदाधिकारी से जुडे़ मीटू मामले में कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर आरोप जडे़। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा का असली चरित्र इस प्रकरण से सामने आ गया है। इस मामले की जांच सिटिंग जज से कराई जानी चाहिए। इसके साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए पदाधिकारी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस तरह से भाजपा का मीटू प्रकरण मीडिया में आया है, वह शर्मसार कर देने वाला है। मीडिया ने भाजपा के चेहरे से नकाब उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अभी ज्यादा दिन नहीं हुए, जब पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय नेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री रहे एमजे अकबर की कहानी सारी दुनिया को पता चल चुकी है। अब उत्तराखंड में वरिष्ठ पदाधिकारी की जो करतूत सामने आई है, वह भाजपा को आईना दिखाने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की पीड़िता से जिस तरह की बातचीत हुई है, उससे साफ है कि भाजपा में महिलाओं की क्या स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘हम कैसे करते बगैर तथ्यों के मदद’

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला की मदद बगैर तथ्यों के नहीं की जा सकती थी। महिला पार्टी के सामने तथ्य रखती, तो जरूर मदद की जाती। कांग्रेस अध्यक्ष से ये सवाल किया गया था कि पीड़ित महिला ने उनसे भी मदद मांगी थी। प्रीतम सिंह ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि संबंधित महिला मदद मांगने कब आई थी। मगर सामान्य स्थितियों में किसी की भी मदद तब ही की जा सकती है, जब वह तथ्य उपलब्ध कराए।

राजनीति में कार्यरत हर महिला आहत
मीटू मामले में भाजपा पर कांग्रेस की महिला बिग्रेड मुखर हो गई है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा है कि इस मामले में वरिष्ठ पदाधिकारी को पद से हटा देना पर्याप्त नहीं है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने भाजपा में सक्रिय महिलाओं से कहा है कि वे यदि वहां असुरक्षित महसूस कर रही हों, तो उनका कांग्रेस में स्वागत है।

एक बयान में उन्होंने कहा है कि दून भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने जिस तरह की बातें कहीं हैं, उससे राजनीति में काम करने वाली हर एक महिला आहत है। उनका बयान राजनीति में काम करने वाले हर पुरुष महिला पर सवाल खडे़ करने वाला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का महिलाओं को लेकर दोहरा चरित्र जगजाहिर हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed