फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Me too: Bjp accept party Leaders already Got victim complaint 

#Me Too: खुलासे के बाद सामने आए पदाधिकारी, कहा राष्ट्रीय नेतृत्व के पास पहले से थी पीड़िता की शिकायत

Mon, 05 Nov 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Nov 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Me too: Bjp accept party Leaders already Got victim complaint 
डा. देवेंद्र भसीन

भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता के प्रदेश संगठन से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर यौन शोषण के आरोप पर पार्टी आंतरिक जांच कर रही है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन ने कहा कि मामला राष्ट्रीय नेतृत्व के संज्ञान में है।

विज्ञापन


पार्टी के पास इस प्रकरण की पहले से शिकायत थी, जिसकी छानबीन की आंतरिक प्रक्रिया चल रही है। हालांकि आरोपी पदाधिकारी पर कार्रवाई को लेकर पार्टी पूरी तरह से मौन है। ऐसे कई कई सवालों का जवाब भाजपा के पास नहीं है। 
विज्ञापन


भाजपा की महिला कार्यकर्ता की शिकायत को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। प्रकरण सामने आने के बाद भाजपा ने रविवार को अधिकारिक पक्ष रखने के लिए प्रदेश कार्यालय में प्रदेश मीडिया प्रभारी की पत्रकार वार्ता आयोजित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चल रही है जांच

डा. भसीन ने कहा कि यह मामला हमारे संज्ञान में पहले था, लेकिन वे इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए कि कब इस मामले पर जांच शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि जिस पदाधिकारी पर आरोप हैं वे इस समय प्रदेश से बाहर हैं।

आरोपी पदाधिकारी को पद से हटाया या नहीं इसका स्पष्ट जवाब मीडिया प्रभारी नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि न तो वे मीडिया में उन्हें हटाये जाने की पुष्टि कर सकते हैं और नहीं उनके बने रहने की बात कह सकते हैं। वे सिर्फ इतना कहेंगे कि वे किसी निजी काम से प्रदेश से बाहर हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन महामंत्री के पद पर नियुक्ति और रिपोर्टिंग की पार्टी में अलग से व्यवस्था है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन को प्रदेशों के संगठन महामंत्री रिपोर्ट करते हैं। हालांकि उन्होंने इस बात का जवाब नहीं दिया कि जांच संगठन का कौन पदाधिकारी कर रहा है। जांच को लेकर वे बोले कि विषय पर प्रक्रिया चल रही है। जांच कौन कर रहा है ये स्पष्ट नहीं कर सकते हैं। पीड़िता से इस संबंध में पार्टी ने कोई बात की तो मीडिया प्रभारी ने अनभिज्ञता जताई। 

चुनाव पर नहीं पड़ेगा असर 

प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. भसीन ने कहा कि इस प्रकरण का चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। चुनाव में पार्टी के कामों और पार्टी की छवि को देखा जाता है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जिस आम जनता के लिए योजनाएं और विकास कार्य किये हैं, उसके आधार पर पार्टी जनता के बीच गई है।

प्रदेश अध्यक्ष हैं चुनावों में व्यस्त 
इस गंभीर प्रकरण में प्रदेश अध्यक्ष के स्तर से कोई स्पष्टीकरण नहीं आने के सवाल पर मीडिया प्रभारी ने कहा कि वे नगर निकाय और चमोली जिला परिषद के चुनावों में व्यस्त हैं। इसके चलते वे इस प्रकरण पर मीडिया से रूबरू नहीं हो पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed