फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA launch three bhk flats.

एमडीडीए लाएगा हाई-फाई घर, जानिए खूबियां

Fri, 13 May 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 May 2016 11:21 AM IST
सार

  • उच्च आय वर्ग के लिए आईएसबीटी के पास तैयार हो रही आवासीय योजना
  • कुल 338 फ्लैट में से 116 की हो चुकी बुकिंग, अब सीधे हो सकेगी खरीद
  • अगले दो साल में कब्जा देने का दावा, साइट पर सैंपल फ्लैट भी किया तैयार

विज्ञापन
	MDDA launch three bhk flats.
एमडीडीए ने फ्लैट के सैंपल जारी क‌िए हैं। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

उच्च आय वर्ग के लोगों के लिए एमडीडीए आईएसबीटी के पास हाउसिंग प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है और थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत 65 और 72 लाख रुपये के बीच होगी। योजना में कुल 338 फ्लैट होंगे, जिनमें से 116 की पहले ही बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


अब पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर फ्लैट का आवंटन होगा। प्राधिकरण ने ग्राहकों को अगले दो साल में कब्जा देने का दावा किया है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए साइट पर सैंपल फ्लैट भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन


सैंपल फ्लैट हुआ लांच
बृहस्पतिवार को साइट पर सैंपल फ्लैट की लांचिंग करते हुए प्राधिकरण सचिव प्रकाश चंद्र दुमका ने बताया कि कुल 174515 वर्ग फीट क्षेत्रफल में प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। फाउंडेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि टाईप ए के फ्लैट बिना टेरेस के होंगे, जिनकी कीमत 65 लाख होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेरेस के साथ टाईप टू फ्लैट की कीमत 72 लाख रुपये तय की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बुकिंग से पहले सैंपल फ्लैट जरूर देखने चाहिए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एनएस रावत, अधिशासी अभियंता अनिल त्यागी, उद्यान अधिकारी एआर जोशी, पीएमयू हेड राजीव रंजन, संजीवन सूठा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

फ्लैट में क्या-क्या मिलेगा
फ्लैट में तीन बेडरूम विद अटैच टॉयलेट, एक सर्वेंट रूम विद अटैच टॉयलेट, हॉल, एक सेपरेट टॉयलेट कम पाउडर रूम, किचन और दो बॉलकनी होगी। इसके अलावा मुफ्त पार्किंग, क्लब सुविधा, स्वीमिंग पूल, ग्रीन कोर्ट, हेल्थ क्लब, इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, मेडिटेशन व योगा रुम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। गेट बंद कॉलोनी में सीसीटीवी की व्यवस्था भी रहेगी। 


आसान होगी वापसी
बुकिंग के बाद यदि आप किसी भी कारण से फ्लैट नहीं खरीदना चाहते, तो इसका भी रास्ता है। सचिव पीसी दुमका ने बताया कि बुकिंग अमाउंट में से 10 फीसदी प्रोसेसिंग फीस काटने के बाद शेष रकम ग्राहक को वापस कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed