{"_id":"67d32b06fe53945d6201efb7","slug":"max-hospital-created-awareness-on-world-kidney-day-dehradun-news-c-5-1-drn1031-640616-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मैक्स हॉस्पिटल ने विश्व किडनी दिवस पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मैक्स हॉस्पिटल ने विश्व किडनी दिवस पर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
IIविश्व किडनी दिवस पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने क्रॉनिक किडनी डिजीज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इसके लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि आमतौर पर क्रॉनिक किडनी डिजीज के लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं। सामान्य लक्षणों में शरीर में सूजन, पेशाब की मात्रा में कमी, पेशाब में खून आना, लगातार कमजोरी महसूस होना, उच्च रक्तचाप (खासतौर पर युवा मरीजों में) और बार-बार पेशाब आना शामिल हैं। जैसे-जैसे किडनी की कार्यक्षमता घटती है, शरीर में मेटाबॉलिक विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इससे थकान, मानसिक सतर्कता में कमी और भूख न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
I
I
I
Iकिडनी दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
I
I
I
Iविश्व किडनी दिवस पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के किडनी रोग विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में किडनी रोगों से बचाव एवं रोकथाम विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. अशोक नायक एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अजय पंडित ने रैली को हरी झंडी दिखाई। अस्पताल के गुर्दा रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. आलोक कुमार ने कहा कि ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित रखकर गुर्दा रोगों से बचाव किया जा सकता है। इस मौके पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ. कुमुद सकलानी, डाॅ. गौरव रतूड़ी, डाॅ. पुनीत ओहरी आदि मौजूद रहे।I