फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Master plan will be implemented as per traditional system

Dehradun News: परंपरागत व्यवस्था के अनुरूप लागू होगा मास्टर प्लान

Tue, 25 Mar 2025 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Master plan will be implemented as per traditional system
अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने हनोल स्थित महासू मंदिर क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत होने वाले विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मंदिर की परंपरागत व्यवस्थाओं के अनुरूप ही मास्टर प्लान को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


महासू मंदिर क्षेत्र में 120 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाने हैं। क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा। कहा कि देवता की परंपरागत व्यवस्था के अनुरूप मंदिर प्रबंधन समिति पिछले 24 वर्षों से कुशलता पूर्वक प्रबंधकीय व्यवस्था का संचालन कर रही है। मंदिर समिति ने 14 स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है और 12 साल से भंडारे का संचालन निरंतर कर रही है। चढ़ावे की धनराशि से हनोल में कई विकास कार्य किए गए हैं, जिसका प्रत्यक्ष लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है। मंदिर समिति व स्थानीय लोगों ने अपर मुख्य सचिव से क्षेत्रवासियों की जनभावना और जनजातीय समुदाय की परंपराओं, संस्कृति की विरासत को संरक्षित रखते हुए कार्य करने की अपील की। मास्टर प्लान के तहत हनोल में एक हजार श्रद्धालुओं की क्षमता वाली सराय का निर्माण, पांच सौ श्रद्धालुओं की क्षमता का लंगर हाल बनाने की मांग की। इसके अलावा सुविधायुक्त सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, 200 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, तमसा नदी किनारे स्नान घाट का निर्माण, मंदिर की परंपरागत पूजा पाठ व्यवस्था से जुड़े सभी नौ हक-हकूकधारियों के लिए आवासीय सुविधा, प्रभावित ग्रामीणों को उचित अनुग्रह राशि दिलाने, बस्ती क्षेत्र में सीवर लाइन और हैलीपेड बनाने की मांग रखी। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मंदिर समिति व स्थानीय लोगों के सुझाव के आधार पर देवता की परंपरागत व्यवस्था के अनुरूप मास्टर प्लान को लागू किया जाएगा। इस मौके पर बावर खत के सदर स्याणा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा, निदेशक जगत सिंह चौहान, तहसीलदार सुशीला कोठियाल, परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संजय जैन, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, थाना प्रभारी विनय मित्तल, शांठी बिल के वजीर दीवान सिंह राणा, मंदिर समिति के सचिव मोहनलाल सेमवाल, चंदराम, रघुवीर सिंह रावत, पुजारी शोभाराम नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed