{"_id":"6a2143f44c1969771303b5bd","slug":"massive-protest-administrative-team-arriving-to-enforce-land-possession-youths-poured-petrol-on-themselves-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: जमीन पर कब्जा कराने पहुंची प्रशासन की टीम का जबरदस्त विरोध, युवकों ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: जमीन पर कब्जा कराने पहुंची प्रशासन की टीम का जबरदस्त विरोध, युवकों ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल
Thu, 04 Jun 2026 02:59 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:59 PM IST
सार
प्रशासन की टीम के उस वक्त हाथ पांव फूल गए जब कुछ युवक तीन मंजिल मकान मकान की छत पर चढ़ गए और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। आरोप था की जमीन श्रम विभाग की है और जिस जमीन पर प्रशासन हाई कोर्ट के आदेश का बहाना बनाकर कब्जा करने के लिए पहुंचा है ।
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून चंद्रबनी नयागांव क्षेत्र में खाली पड़े मैदान पर जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पिलर लगाने के लिए पहुंची। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर भूमाफियाओं के लिए जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। स्थानीय महिलाओं और लोगों ने पुलिस का जबरदस्त विरोध किया।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि यह जमीन श्रम विभाग की है और जिस जमीन पर प्रशासन हाई कोर्ट के आदेश का बहाना बनाकर कब्जा करने के लिए पहुंचा है वह यहां नहीं दूसरी जगह मौजूद है। कड़े विरोध के बावजूद तहसीलदार की मौजूदगी में पिलर काटने के लिए एक सिपाही ने कुदाल लेकर गड्ढा खोदना शुरू किया तो विरोध कर रही महिलाएं पुलिस के साथ भिड़ गई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में 4800 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, दस हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
इसके साथ ही दो व्यक्ति तीन मंजिल मकान मकान की छत पर चढ़ गए और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। यह देखकर पुलिस प्रशासन की टीम के हाथ पांव फूल गए। किसी तरह पुलिसकर्मी मकान की छत पर पहुंचे और दोनों युवकों को समझा बुझाकर शांत कर नीचे ले आए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग एक दूसरे के सामने कब्जा करने को लेकर आमने-सामने डटे हुए थे।