{"_id":"5eb2b5638ebc3e90a93914e3","slug":"married-women-dead-body-found-hanging-on-fan-in-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी: पंखे के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव, उसी कमरे में बिस्तर पर सोई थी डेढ़ साल की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी: पंखे के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव, उसी कमरे में बिस्तर पर सोई थी डेढ़ साल की बेटी
Wed, 06 May 2020 06:49 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 06 May 2020 06:49 PM IST
सार
- मायके पक्ष से तहरीर नहीं, पुलिस ने अपने स्तर पर शुरू की जांच
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड के टिहरी जिले में चंबा ब्लॉक के देवरी मल्ली गांव की विवाहिता का शव दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से लटका मिला। मामले में मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की डेढ़ साल की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
ग्राम प्रहरी की सूचना पर एसडीएम पीआर चौहान और एसएसआई जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पूछताछ में मृतका अंजली (24) के पति गिरीश तिवाड़ी ने पुलिस को बताया कि वह चंबा में एक फर्नीचर की दुकान में काम करता है। दुकान बढ़ाने के बाद जब वह घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने और उसके भाई ने दरवाजे की जाली काट कर अंदर की कुंडी खोली। कमरे में उसकी पत्नी दुपट्टे से पंखे पर लटकी हुई थी। डेढ़ साल की बेटी भी उसी कमरे में बिस्तर पर थी। वे अंजली को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि चिन्यालीसौड़ से मृतका के पिता लाखीराम गैरोला भी पहुंच गए हैं। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। अंजली और गिरीश की शादी 2017 में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।