प्यार में पागल हुई विवाहिता, न प्रेमी को छोड़ा और न बच्चों को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के भगवानपुर में एक विवाहिता अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। लेकिन तीसरे बच्चे को घर पर ही छोड़ गई।
भगवानपुर के रायपुर से प्रेमी के साथ भागी उक्त विवाहिता तीसरे बच्चे को अपने पति के पास घर पर ही छोड़ गई। पति ने ढूंढ खोज के बाद पुलिस से गुहार लगाई। विवाहिता के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सहारनपुर के नागल क्षेत्र के पति पत्नी काफी दिन से भगवानपुर की एक फैक्ट्री में काम करते आ रहे हैं। रायपुर में किराये पर मकान भी लिया हुआ है। फैक्ट्री में काम करने के दौरान विवाहिता का मोहितपुर निवासी नंदलाल से प्रेम प्रसंग हो गया।
भगवानपुर के रायपुर में किराये पर रहता था परिवार
मौका पाकर विवाहिता अपने दो छोटे बच्चों को लेकर नंदलाल के साथ भाग निकली। पति ने मायके समेत रिश्तेदारों और परिचितों में उसकी तलाश की। लेकिन कोई खैर खबर नहीं मिली।
फैक्ट्री में पड़ताल करने पर नंदलाल के साथ फरार होने की जानकारी मिलने पर वह भगवानपुर थाने पहुंचा और उसके खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी नंदलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी और विवाहिता की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विवाहिता को बरामद कर लिया जाएगा।