फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman alleges Sexual harassment by her husband before marriage Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: कभी प्यार पाने के लिए किए थे हर जतन, अब मिलने के बाद दे रहा जख्म...पति का काला सच लाई पत्नी बाहर

Sat, 29 Apr 2023 02:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 29 Apr 2023 02:29 PM IST
सार

शादी से पहले महिला सैलून पर काम करती थी। सैलून के सामने रोहन प्रधान निवासी हाथीबड़कला रहता था। आरोप है कि रोहन ने उस पर दोस्ती का दबाव बनाया था। इसके लिए रोहन कभी चॉकलेट तो कभी फूल भेजता था। लेकिन वह इनकार कर देती थी, लेकिन फिर एक दिन रोहन ने सारी हदें पार कर दी।

विज्ञापन
Woman alleges Sexual harassment by her husband before marriage Dehradun Uttarakhand news in hindi
रेप - फोटो : DEMO Pics

विस्तार

एक महिला ने अपने पति पर शादी से पहले दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद उसके सास-ससुर ने दहेज की मांग करते हुए उसे परेशान किया। शादी के बाद जब वह गर्भवती हुई तो उस पर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया। पुलिस ने महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटनाक्रम मार्च 2021 से नवंबर 2022 तक का है। शादी से पहले महिला सैलून पर काम करती थी। सैलून के सामने रोहन प्रधान निवासी हाथीबड़कला रहता था। आरोप है कि रोहन ने उस पर दोस्ती का दबाव बनाया था।
विज्ञापन


इसके लिए रोहन कभी चॉकलेट तो कभी फूल भेजता था। लेकिन वह इनकार कर देती थी। इसके बाद एक दिन रोहन उसे प्लॉट दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि यहां रोहन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद डाट काली मंदिर ले जाकर उसे मंगलसूत्र पहना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

10 लाख रुपये और कार लाने की डिमांड रखी

महिला का आरोप है कि यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई। जब उसने इस बारे में क्षेत्र के कुछ लोगों से बताया तो उन लोगों के दबाव में आकर रोहन ने उससे विधिवत शादी कर ली। लेकिन इसके बाद पति और उसके माता-पिता उससे दहेज में 10 लाख रुपये और कार लाने की डिमांड करने लगे।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: यात्रा मार्ग पर हुक्का गुड़गुड़ाते युवकों का वीडियो वायरल, डीजीपी ने दिए जांच के आदेश

महिला ने बताया कि इस बीच वह गर्भवती हो गई। जब परिवार को इसका पता चला तो रोहन ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। बार-बार की प्रताड़ता ने तंग आकर महिला ने पटेल नगर पुलिस से मामले की शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रोहन प्रधान, उसके पिता श्रीचंद प्रधान और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed