फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham: youths humming hookah on yatra route Video goes viral DGP order to investigation

Kedarnath: यात्रा मार्ग पर हुक्का गुड़गुड़ाते युवकों का वीडियो वायरल, डीजीपी ने दिए जांच के आदेश

Fri, 28 Apr 2023 09:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Apr 2023 09:30 PM IST
सार

Kedarnath Dham News: वीडियो केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के घोड़ा पड़ाव का बताया जा रहा है। वीडियो में छह-सात युवक हुक्का गुड़गुड़ाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Dham: youths humming hookah on yatra route Video goes viral DGP order to investigation
केदारनाथ मार्ग पर हुक्का लेकर बैठे युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम मार्ग पर कुछ युवकों का हुक्का गुड़गुड़ाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस तरह के मामलों में ऑपरेशन मर्यादा के तहत सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।

विज्ञापन


वीडियो केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के घोड़ा पड़ाव का बताया जा रहा है। वीडियो में छह-सात युवक हुक्का गुड़गुड़ाते दिख रहे हैं। तभी उनके पास एक स्थानीय युवक उन्हें तीर्थ धाम की मर्यादा याद दिलाने पहुंचा तो युवक उस पर गुस्सा हो गए और उसे धमकाने लगे। एक युवक ने खुद को दिल्ली का बताया तो दूसरा युवक हरियाणा निवासी बता रहा था।
विज्ञापन


Chardham Yatra: मौसम की चुनौतियों के बाद भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, अब तक 1.66 लाख से अधिक ने किए दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा। डीजीपी अशोक कुमार के संज्ञान में जब मामला आया तो उन्होंने रुदप्रयाग पुलिस को जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि तीर्थों की मर्यादा के खिलाफ जो भी गतिविधि होगी, उसमें सख्ती से कार्रवाई की जाए।

पिछले साल एक लाख लोगों के किए थे चालान

दो साल पहले उत्तराखंड पुलिस की ओर से ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया गया था। इसके तहत तीर्थों और पर्यटन स्थलों के आसपास हुड़दंग करने और अन्य असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। पिछले साल इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने एक लाख से भी ज्यादा लोगों के चालान किए थे। इस साल भी विशेष टीमें बनाकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed