{"_id":"646bcbec21417550a70e50c7","slug":"married-man-misbehaved-with-a-woman-by-pretending-to-be-a-bachelor-dehradun-news-c-5-drn1037-161640-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शादीशुदा व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बता महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शादीशुदा व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बता महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया फिर उससे दुष्कर्म किया। महिला से उसने कई साल तक दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने इन्कार कर दिया। महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि महिला के पति की वर्ष 2014 में मृत्यु हो गई थी। पीड़िता की दो बेटियां हैं। दौलत नाम के युवक ने फेसबुक के जरिये उससे दोस्ती की। दोस्ती गहरी होने पर शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि दौलत ने झूठे प्रलोभन दिए। विश्वास दिलाया कि जल्द विवाह कर लेगा। झांसा देकर छह साल साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि कई बार गर्भपात भी करवा दिया। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की तो दौलत ने पुलिस को लिखकर दिया कि वह अपने भाई की शादी के बाद अपना भी विवाह कर लेगा। 11 मई को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। आरोप है कि अब धमकी भी दी जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।