नानकमता गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे दंपती की बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत
- केलाखेड़ा से नानकमता गुरुद्वारे मत्था टेकने जा रहे थे दोनों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नानकमता गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे केलाखेड़ा निवासी दंपती की बाइक को पुलभट्टे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब केलाखेड़ा के गांव बाजावाला (लंकुरा) निवासी सुखवीर सिंह (46) अपनी पत्नी कुलवंत कौर (48) के साथ बाइक से नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे।
खेतीबाड़ी से हो रहा था गुजर बसर
हादसे की सूचना पर पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर ही शिनाख्त हो सकी।
दोनों के निधन की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुखबीर सिंह की चार बेटियां अंजीत कौर (विवाहित), निर्मल कौर, गुरमीत कौर, गुरप्रीत कौर और एक पुत्र गुरुदेव सिंह हैं। सुखवीर सिंह खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करता था। अमावस्या पर श्री नानकमता गुरुद्वारा साहिब जाते थे।