फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet Minister Premchand Aggarwal statement causes uproar summoned to state party office Uttarakhand BJP

Uttarakhand: मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से मचा बवाल, प्रदेश पार्टी कार्यालय तलब, महेंद्र भट्ट ने दी नसीहत

Sun, 23 Feb 2025 07:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Feb 2025 07:36 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। लगातार हो रहे विरोध के बीच प्रदेश पार्टी कार्यालय ने अग्रवाल को तलब किया है। मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Premchand Aggarwal statement causes uproar summoned to state party office Uttarakhand BJP
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा सत्र के दौरान सदन में विवादित बयान पर भााजपा ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को प्रदेश मुख्यालय में तलब किया। रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंच कर अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। भट्ट ने भाषा पर संयम बरतने की नसीहत दी। कहा, सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे।

विज्ञापन

रविवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बंद कमरे में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के समक्ष विवादित बयान पर अपना स्पष्टीकरण दिया। भट्ट ने नसीहत दी कि ऐसी शब्दावली पर संयम बरतें। जिससे राज्य का माहौल खराब होता है। प्रदेश में जिस तरह का माहौल खड़ा हुआ है, वह ठीक नहीं है।

विज्ञापन
न तो पहाड़ के लिए कहा गया और न ही मैदान के लिए
अग्रवाल का कहना था कि उनके भाव बिल्कुल गलत नहीं थे। गाली वाला शब्द भी उनके वक्तव्य से पहले का है। जो न तो पहाड़ के लिए कहा गया और न ही मैदान के लिए। वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है। कुछ लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर ऐसा माहौल बनाया गया। महेंद्र भट्ट ने कहा, कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने पार्टी से सारे मामले में खेत प्रकट किया है और आश्वस्त किया कि आगे से वह शब्दों के चयन में विशेष ध्यान रखेंगे। अग्रवाल हमारे मंत्री हैं, वह चार बार के विधायक हैं। वह हर बार ज्यादा मतों से जीतते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ट ने कहा, अब इस तरह का माहौल रुकना चाहिए। आज एक पक्ष बोल रहा है, कल दूसरा पक्ष बोलेगा। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर कुछ लोग प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों पर निगाह रखने और माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई करने का आग्रह करेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरियाली के लिए मिला बजट, खरीदे आईफोन, लैपटॉप, फ्रिज-कूलर...कैग की रिपोर्ट में सामने आए तथ्य

किसी को भी किसी की भावना आहत करने का अधिकार नहीं : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, यह राज्य हम सभी का है। राज्य में हमारे यहां पर अलग-अलग अंचल व स्थान हैं। हम सभी मिलजुल कर राज्य को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। राज्य में किसी को भी किसी की भावना आहत करने का कोई अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। हम सबको मिलकर उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए आगे बढ़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed