{"_id":"5adb365a4f1c1b9d098b5bc3","slug":"marriage-happiness-convert-into-saddest-moment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां मातम में बदली शादी की खुशियां, कारण जानकर पसीज जाएगा दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां मातम में बदली शादी की खुशियां, कारण जानकर पसीज जाएगा दिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर
Updated Sun, 22 Apr 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के नाईवाला गांव से गई बारात बुरी खबर लेकर आई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
यहां बारात लेकर गई पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दूल्हे के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए थे। गांव में खबर पहुंचते ही मातम छा गया।
शनिवार को दूल्हे का भाई मृतक का शव लेकर गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी
accident
खानपुर थाना क्षेत्र के नाईवाला गांव निवासी राकेश की शादी यूपी के बलिया जिले के चांदपुर गांव में तय हुई थी।
सुखबीर अपने पुत्र राकेश, परिजनों और ग्रामीणों के साथ महेंद्रा पिकअप गाड़ी से बृहस्पतिवार को सुबह ग्यारह बजे नाईवाला से बलिया के लिए निकले थे।
उन्होंने शुक्रवार को बरेली पहुंच कर चाय नाश्ता किया। उसके बाद जब पिकअप बरेली-फैजाबाद मार्ग पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी।

ट्रक के साथ-साथ पिकअप हवा में लहरा कर पलट गई
डेमो
- फोटो : डेंमो
इसी दौरान ट्रक से लटक रही कुंडी पिकअप की खिड़की में फंस गई। कुंडी फंसते ही तेज गति से चल रहे ट्रक के साथ साथ पिकअप हवा में लहरा कर पलट गई।
दुर्घटना में नाईवाला गांव निवासी 55 वर्षीय राजाराम की मौत हो गई, जबकि दूल्हे का भाई विकास ,दूल्हे का फूफा रकम सिंह व जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्षेत्रीय पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया
गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को थाने ले गई।
शनिवार को दूल्हे का भाई विकास मृतक राजाराम का शव लेकर नाईवाला गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गई।
इसके बाद गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। दूल्हे के भाई विकास ने बताया कि उसके पिता सुखबीर व दूल्हा राकेश व तीन अन्य ग्रामीण बारात लेकर चांदपुर चले गए थे।