फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Marriage And Sexual Assault Forcefully Allegations on haryana youth

हरिद्वार: हरियाणा लेजाकर जबरन कराई युवती की शादी, दुष्कर्म का भी आरोप 

Sun, 19 Jan 2020 07:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Jan 2020 07:41 PM IST
सार

  • मुकदमा हरियाणा के गोहाना से पानीपत और अब हरिद्वार ट्रांसफर
  • हरिद्वार कोतवाली पुलिस करेगी अब मामले की जांच

विज्ञापन
Marriage And Sexual Assault Forcefully Allegations on haryana youth
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में एक युवती को बहला फुसलाकर कर हरियाणा ले जाकर जबरन शादी कराने, दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पानीपत पुलिस ने घटनास्थल हरिद्वार का बताकर मुकदमा यहां ट्रांसफर कर दिया है। अब मामले की जांच हरिद्वार कोतवाली पुलिस करेगी। 

विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर माह में हरियाणा की गोहाना कोतवाली में हरिद्वार की एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी बुआ की बेटी को एक परिचित महिला ने उसकी शादी फौज में तैनात युवक से करवाने का भरोसा दिलाया था।  
विज्ञापन


आरोप है कि वह उसकी बहन और अन्य रिश्तेदार महिलाएं एकत्र होकर पिछले साल दिसंबर माह में पानीपत (हरियाणा) पहुंचे थे, जहां रेलवे स्टेशन के पास उनकी मुलाकात बिचौलिया महिला ने एक युवक से करवाई थी। लेकिन उसने तुरंत ही युवक को नापसंद कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक, उसके परिजन उसे और साथ में आई महिलाओं को बहला फुसलाकर अपने गांव ले गए थे। भरोसा दिलाया था कि परिवार के दूसरे युवक के पसंद आने पर उसकी शादी करवा देंगे। आरोप है कि गांव ढाणी जाट रिवासा भिवानी में पहुंचकर उसकी शादी जबरन उसी युवक संदीप पुत्र अमर चंद से करवा दी गई, जिसे उसने नापसंद किया था। यही नहीं, उसके साथ आई महिलाओं को डरा धमकाकर भगा दिया गया था। 

आरोप है कि उसके साथ संदीप, उसके पिता अमर चंद और पूर्व सरपंच विजयपाल ने दुष्कर्म भी किया था। बुआ की बेटी की शिकायत पर भिवानी की एसडीएम कोर्ट ने संज्ञान लिया था, तब पुलिस ने उसे आरोपी पक्ष के घर से बरामद किया था।  

गोहाना पुलिस ने घटनास्थल पानीपत हरियाणा का बताकर मुकदमा ट्रांसफर कर दिया था। अब पानीपत पुलिस ने घटनास्थल हरिद्वार बताकर मुकदमा यहां ट्रांसफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मुकदमे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed