फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Market shines on Dhanteras, business worth crores

Dehradun News: धनतेरस पर चमका बाजार, करोड़ों का कारोबार

Fri, 10 Nov 2023 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Market shines on Dhanteras, business worth crores
I
विज्ञापन

II-सर्राफा, इलेक्ट्रोनिक, ऑटोमोबाइल, बर्तन बाजार में खूब हुई खरीदारी
I
I
I
I धनतेरस पर शहर का बाजार गुलजार रहा। जमकर धनवर्षा हुई। कई करोड़ का कारोबार हुआ। सर्राफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रोनिक सहित सभी बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
I
I
I
Iशहर के पलटन बाजार, राजपुर रोड, धर्मपुर चौक, सहारनपुर चौक सहित अन्य बाजारों में देर रात तक लोगों ने खरीदारी की। सबसे अधिक भीड़ ज्वेलर्स और कार-बाइक एजेंसी पर देखी गई। लोगों ने तरह-तरह के आभूषण खरीदे। नई कार और बाइक खरीदने के लिए भी लोगों में खासा उत्साह रहा। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछली साल की तुलना में अच्छा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

I
I-------
I
I

I
Iचांदी के सिक्कों के साथ ही ज्वेलरी की खरीदारी
I
Iधनतेरस पर सर्राफा बाजार चमक उठा। सुबह से ही खरीदारी शुरू हो चुकी थी। चांदी के सिक्कों की सबसे अधिक मांग रही। इसे लेकर काफी लोगों ने पहले से ही बुकिंग कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I-------
I
Iबर्तन भी खूब बिके
I
I
I
Iदून में बर्तनों का कारोबार में भी काफी उछाल रहा। बाजार में काफी भीड़ रही। सुबह से रात तक लोगों ने जमकर बर्तनों की खरीदारी की।
I
I------
I
I
I
Iझाडू की भी हुई खरीदारी
I
Iधनतेरस पर बाजार में झाडू भी खूब बिके। बड़ी संख्या में महिलाएं बाजार में झाडू खरीदतीं नजर आईं। माना जाता है कि इस दिन झाडू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

I
I
I
I---------
I
Iमां डाट काली मंदिर में हुआ 400 नए वाहनों का पूजन
I
I
I
Iधनतेरस के दिन घरों में बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन आए। वाहनों की पूजा के लिए मां डाट काली मंदिर में भी भीड़ रही।
I
Iसहारनपुर रोड पर स्थित मां डाट काली मंदिर अपने आप में विशेष मान्यता संजोए हुए है। उत्तराखंड के साथ ही यूपी से भी लोग नया वाहन खरीदने के बाद यहां पूजा करते हैं। मां डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि धनतेरस पर मंदिर में सुबह से ही नए वाहनों का आना शुरू हो गया था। शाम पांच बजे तक मंदिर में 120 चारपहिया और 280 नए दोपहिया वाहनों की पूजा की गई।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article