फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   March final: 6% increase in expenditure and 10% increase in income Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: मार्च फाइनल...खर्च में छह और आय में 10 फीसदी बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किए आंकड़े

Tue, 01 Apr 2025 12:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Apr 2025 12:30 PM IST
सार

सरकार ने बजट में 94247 करोड़ का प्रावधान किया था। इसमें से 50500 करोड़ रुपये का राजस्व खर्च और 11 हजार करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च हुआ। इसके अलावा 4360 करोड़ रुपये का ऋणों को पुनर्भुगतान पर खर्चा गया।

विज्ञापन
March final: 6% increase in expenditure and 10% increase in income Uttarakhand News in hindi
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रदेश सरकार ने 31 मार्च शाम पांच बजे तक कुल बजट का 70 फीसदी खर्च कर दिया था। सचिव वित्त दिलीप जावलकर के मुताबिक, खर्च की मद में अर्थोपाय अग्रिम (वेज एंड मीन्स एडवांस) को जोड़ दें तो यह 80 फीसदी से अधिक पहुंच जाता है। यानी पिछले साल से ज्यादा है।

विज्ञापन

वित्त विभाग ने सोमवार को शाम को राजस्व प्राप्ति एवं खर्च के आंकड़े जारी किए। सरकार ने बजट में 94247 करोड़ का प्रावधान किया था। इसमें से 50500 करोड़ रुपये का राजस्व खर्च और 11 हजार करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च हुआ। इसके अलावा 4360 करोड़ रुपये का ऋणों को पुनर्भुगतान पर खर्चा गया। इस तरह कुल खर्च 70 हजार करोड़ रुपये के आसपास रहा।

विज्ञापन


वेज एंड मीन्स एडवांस को इसमें शामिल करने पर यह राशि और अधिक बढ़ जाएगी। पिछले साल की तुलना में राजस्व खर्च छह फीसदी बढ़ा। राजस्व प्राप्ति के मामले में भी सरकार ने पिछले साल की तुलना में सुधार किया है। सचिव वित्त के अनुसार, इस साल विभाग ने 10 फीसदी अधिक आय अर्जित की। अंतिम आंकड़े आने के बाद इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। 31 मार्च तक सरकार की कुल आय 66 हजार करोड़ होने का अनुमान है। पिछले वर्ष यह 59,935 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

अवस्थापना कार्यों पर 11 हजार करोड़ खर्च किए

लगातार दूसरे साल सरकार पूंजीगत खर्च को 10 हजार के पार पहुंचाने में कामयाब रही। इससे राज्य में कई अवस्थापना कार्य हुए। मानसून, आपदाएं, चुनाव व्यवस्तताओं के बावजूद सरकार ने पूंजीगत खर्च की रफ्तार को बनाए रखा। पिछले साल सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस तरह सरकार को इस बार 10 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है।

वित्त विभाग 1432 करोड़, लोनिवि 1408 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग ने 1382 करोड़, सिंचाई विभाग ने 924 करोड़, शहरी विकास ने 763 करोड़, ऊर्जा विभाग ने 756 करोड़, खाद्य एवं आपूर्ति ने 605 करोड़, पेयजल ने 486 करोड़, माध्यमिक शिक्षा ने 287 करोड़, आवास विभाग ने 229 करोड़, पर्यटन विभाग ने 215 करोड़, आपदा प्रबंधन ने 196 करोड़, लघु सिंचाई ने 181 करोड़, गृह विभाग ने 128 करोड़, परिवहन ने 119 करोड़, वन ने 115 करोड़ रुपये खर्च किए।

100 करोड़ से कम पूंजीगत खर्च करने वाले विभाग

समाज कल्याण 97 करोड़, खेल विभाग 97 करोड़, चिकित्सा शिक्षा 94 करोड़, तकनीकी शिक्षा 86 करोड़, उच्च शिक्षा 79 करोड़, आरईएस 65 करोड़, श्रम 63 करोड़, न्याय 63 करोड़, अल्पसंख्यक कल्याण 61 करोड़, कृषि 59 करोड़, उद्यान 52 करोड़ और राज्य संपत्ति का 52 करोड़ पूंजीगत खर्च रहा।

अपने संसाधनों से सरकार ने कमाए 20,680 करोड़

प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से आय में सात प्रतिशत की वृद्धि की। 31 मार्च सरकार ने 20680 करोड़ की आय राज्य के कर राजस्व प्राप्त की। 2023-24 में सरकार को 19245 करोड़ रुपये की आय हुई थी। प्रमुख राजस्व स्रोतों में से राज्य कर(एसजीएसटी) गत वर्ष 8297 करोड़ से बढ़कर 9256 करोड़ हो गया।

ये भी पढ़ें...Dehradun: निजी स्कूलों की शिकायत के लिए जल्द जारी होगा टोल फ्री नंबर, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

यह 11.5 प्रतिशत बढ़ा। स्टाम्प एवं पंजीकरण शुल्क आठ प्रतिशत की दर से 2635 करोड़ हो गया। आबकारी से सरकार को 4310 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ जबकि पिछले साल 4041 करोड़ का राजस्व मिला था। खनन से सरकार को 1035 करोड़ का राजस्व मिला जो गत वर्ष की तुलना में 60 फीसदी अधिक है। वन से सरकार को 574 करोड़ की आय हुई। पिछले साल यह 574 करोड़ रुपये थी। केंद्रीय करों में भी राज्य का अंश 14 प्रतिशत की दर से बढ़कर 14,386 करोड़ रुपये हो गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed