फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   many physical assault case came up in uttarakhand

उत्तराखंडः सामने आए दुष्कर्म के कई शर्मनाक मामले, दिव्यांग किशोर को भी नहीं बख्शा

Sun, 16 Jun 2019 03:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 Jun 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
many physical assault case came up in uttarakhand
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

ऋषिकेश में  एक विशेष समुदाय के युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे एक शादीशुदा महिला से तीन साल तक रेप किया। महिला ने सारी बातें अपने परिजनों को बताकर और कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई। कानूनी कार्रवाई की भनक लगते ही युवक ने कोतवाली में सरेंडर कर दिया। आरोपी को न्ययायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


महिला के मुताबिक उसकी पड़ोस के एक युवक से फेसबुक पर तीन वर्ष पूर्व मित्रता हुई थी। चार सितंबर, 2016 की दोपहर युवक ने उसे अपने घर बुलाया। जब वह घर पहुंची तो वहां युवक के अलावा कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। विवाहिता का आरोप है कि घर किसी को न देख वह जाने को हुई लगी तभी युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला के मुताबिक इस दौरान बदनामी के डर से घटना का जिक्र उसने किसी से नहीं किया। 
विज्ञापन

वीडियो बनाने के बाद शुरू की ब्लैकमेलिंग 
विवाहिता का आरोप है कि युवक ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो युवक ने उसके बच्चे को जान से मारने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। कोई रास्ता न निकलता देख विवाहिता ने घटनाक्रम का जिक्र परिजनों से किया और पुलिस में मामला दर्ज करवाने का निर्णय लिया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सरोज नौटियाल को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला की जांच के लिए मैं बीते बृहस्पतिवार को आरोपी के निवास पर पहुंची थी। वहां उसके पिता ने रेप की घटना की बात स्वीकारी और शुक्रवार को आरोपी के पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की बात कही थी। 14 जून को आरोपी ने सरेंडर किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। 
- सरोज नौटियाल, विवेचक

युवक ने दिव्यांग किशोर से किया दुष्कर्म

रुड़की में एक युवक ने पड़ोसी दिव्यांग किशोर को धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने किशोर से उसकी बहन का मोबाइल नंबर भी मांगा। इनकार करने पर उसकी पिटाई भी की। किशोर ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद किशोर और उसकी मां ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का 14 वर्षीय बेटा दिव्यांग है। आरोप है कि शुक्रवार की रात पड़ोसी युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच युवक ने किशोर से उसकी बहन का मोबाइल नंबर मांगा। किशोर के इनकार करने पर आरोपी युवक ने उसकी पिटाई की। पीड़ित ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई।

महिला अपने बेटे को लेकर आरोपी के घर उलाहना देने पहुंची तो उसे धमकी देकर भगा दिया गया। शुक्रवार की रात ही महिला अपने बेटे को लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

 

प्रताड़ना पर बिफरी दुष्कर्म पीड़ित किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में दहशत में एक साल तक दुष्कर्म के अपमान का घूंट पीने वाली किशोरी आरोपी के सरेआम हाथ पकड़ने पर बिफर गई। पीड़ित के बताने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दर्ज करा दिए हैं। 

हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म और छेड़छाड़ की यह वारदात बसंत विहार थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी हेमंत खंडूडी ने बताया कि बिहार के जिला किशनगंज निवासी नाजिम आलम बसंत विहार क्षेत्र में रहकर पुताई का काम करता था। उसने करीब एक साल पहले बहला-फुसलाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया था। आरोपी ने छात्रा को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डर की वजह से पीड़िता घटना की जानकारी परिवार को देने के बजाय अंदर ही अंदर घुटती रही। इसी बीच आरोपी वापस बिहार चला गया। वह पांच दिन पहले फिर लौटा आया। दुष्कर्म की शिकायत न होने के कारण उसके हौसले और बढ़ गए।

शुक्रवार शाम आरोपी ने बदनीयती से सरेआम पीड़िता का हाथ पकड़ गया। आरोपी की इस करतूत के बाद पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया। पीड़ित ने घर जाकर नाजिम आलम की करतूत परिजनों को बता दी। इसके बाद रात में ही परिजनों ने बसंत विहार थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच कराने के साथ शनिवार को पीड़िता के धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं। पुलिस ने शाम को आरोपी नाजिम आलम को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।    

सहसपुर में नाबालिग से दुष्कर्म 

सेलाकुई के सहसपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना क्षेत्र में कारपेंटर का काम करने वाला शहजाद शुक्रवार रात नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी शहजाद पुत्र रशीद ने गत शुक्रवार रात उसकी भतीजी से दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहेे हैं।

सैन्यकर्मी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
सहसपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि मध्य प्रदेश में तैनात सैन्यकर्मी ने बीते दिनों नाबालिग को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल में अश्लील फोटो भी ली। सभावाला चौकी प्रभारी कविंद्र राणा के मुताबिक सहसपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि माजरी निवासी सैन्यकर्मी राजेश कुमार कश्यप को वह पिछले तीन वर्षों से जानती है। दो जून को वह उसे पांवटा रोड स्थित एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसकी अश्लील फोटो भी ली गई। चौकी प्रभारी ने कहा कि मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed