फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manish tiwari attack on pm modi.

'मोदी क्या उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे?'

Wed, 08 Feb 2017 03:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Feb 2017 03:05 AM IST
विज्ञापन
manish tiwari attack on pm modi.
मनीष त‌िवारी - फोटो : AmarUjala

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने विधानसभा चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय मंत्रियों की सक्रियता पर सवाल उठाया कि क्या मोदी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे?

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को प्रदेश नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए वह पीएम को आगे रखकर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने संसद में पीएम की भूकंप को लेकर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन


तिवारी मंगलवार को कांग्रेस भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व की जगह राष्ट्रीय नेतृत्व आगे करके चुनाव लड़ रही है। यही भूल उसने बिहार में की थी। अब उत्तराखंड में भी वह इस भूल का खामियाजा भुगतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि चूंकि चुनाव में समूची केंद्र सरकार उतर आई है, इसलिए उसका 31 महीने के कार्यकाल का मूल्यांकन भी लाजिमी हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि साम्प्रदायिक सौहार्द के मामले में केंद्र पूरी तरह से विफल रहा। राजनीतिक स्थिरता की कसौटी पर उसकी नाकामी उत्तराखंड में दिखी।


उन्होंने पीएम मोदी पर अरूणाचल और उत्तराखंड में संघीय ढांचे आघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने नोटबंदी और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर भी मोदी व केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव तय करेंगे कि देश किस ओर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed