अब छह जनवरी को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का दिल्ली में इंतजार करूंगा : मनीष सिसोदिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मदन कौशिक के लिए कहा है कि 40 मिनट के इंतजार के बाद यह तय हो गया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के पास बताने के लिए एक काम भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब वह छह जनवरी को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का दिल्ली में इंतजार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की संस्कृति चुनौती देकर भाग जाने की है।
बहस को नहीं पहुंचे उत्तराखंड के मंत्री कौशिक तो सिसोदिया ने कहा- चुनौती देकर भाग जाना भाजपा की संस्कृति
सोमवार को सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम पहुंचे। यहां उन्होंने अपने सामने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के लिए कुर्सी लगवाई थी। वह करीब 40 मिनट तक वहां कौशिक का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आए।
इसके बाद सिसोदिया ने कहा कि मैं बहुत उम्मीद से आया था कि त्रिवेंद्र रावत के सरकार के मंत्री 100 नहीं, कम से कम पांच काम गिनाने आएंगे। मुझे लगता था कि शायद उनका यह मन बन जाए तो सरकार ने अगर काम किया है तो लोकतंत्र में बहस करने में कोई परेशानी की बात नहीं है, लेकिन अफसोस उनकी सरकार ने उत्तराखंड में कोई काम नहीं किया, इसलिए गिनाने नहीं आ पाए।
उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति चुनौतियों का सामना करने की है लेकिन भाजपा की संस्कृति चुनौती देकर भाग जाने की है। अब उन्होंने मदन कौशिक को छह जनवरी को दिल्ली आने का न्योता दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर मदन कौशिक दिल्ली आए तो वह उन्हें केजरीवाल मॉडल की हकीकत दिखाएंगे। तीन साल में बदली हुई स्कूलों की सूरत भी दिखाएंगे। एक सवाल के जवाब में सिसोदिया ने कहा कि अन्ना हजारे का आशीर्वाद उनके साथ है। कुछ लोग अनर्गल बातें कर रहे हैं।
कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा को वोट
मनीष सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है बीजेपी को वोट देना। कांग्रेस को कोई वोट देता है तो बाद में उसका विधायक बीजेपी की गोद में ही बैठता है। गोवा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक में ऐसा देखने को मिल चुका है।
अगले चुनाव में मुकाबला भाजपा-आप के बीच
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला सीधे भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही होगा। हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वक्त आने पर वह उत्तराखंड में अपने नेता की घोषणा करेंगे और वह बहुत ईमानदार छवि वाला होगा।
चार साल में हो गए जीरो वर्क मुख्यमंत्री
सिसोदिया ने कहा कि यह बात हम नहीं बल्कि यहां की जनता बोल रही है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत जीरो वर्क मुख्यमंत्री हैं। हो सकता है कि कुछ योजनाएं फाइलों में ही बनाई हों। खुद भाजपा के विधायक पूरन फर्त्याल ही काफी बताते रहते हैं। कई विधायक, मंत्री, ओएसडी के कारनामे किसी से छिपे नहीं हैं।