फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Management system implemented in state medical colleges uttarakhand

उत्तराखंड: प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रबंधन प्रणाली लागू, अब हर गतिविधि पर रखी जा सकेगी नजर

Wed, 30 Mar 2022 02:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Mar 2022 02:20 PM IST
सार

सैटलमिंट कंपनी की ओर से मेडिकल कॉलेजों में परिसंपत्ति प्रबंधन का प्रस्तुतिकरण दिया गया। मुख्य सचिव ने कंपनी की ओर से दी डिजिटल परिसंपत्तियों के प्रबंधन का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल प्रक्रिया के तहत मेडिकल कॉलेजों में परिसंपत्तियों के ऑनलाइन प्रबंधन से पारदर्शिता आएगी।

विज्ञापन
Management system implemented in state medical colleges uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रबंधन प्रणाली को लागू किया गया। इस प्रणाली से मेडिकल कॉलेजों की हर गतिविधियों की प्राचार्य, विभागाध्यक्ष और विश्वविद्यालय स्तर से निगरानी की जा सकेगी। इसके अलावा सैटलमिंट कंपनी के सहयोग से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मेडिकल कॉलेजों में परिसंपत्ति प्रबंधन आनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन


सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सैटलमिंट कंपनी की ओर से मेडिकल कॉलेजों में परिसंपत्ति प्रबंधन का प्रस्तुतिकरण दिया गया। मुख्य सचिव ने कंपनी की ओर से दी डिजिटल परिसंपत्तियों के प्रबंधन का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल प्रक्रिया के तहत मेडिकल कॉलेजों में परिसंपत्तियों के ऑनलाइन प्रबंधन से पारदर्शिता आएगी। साथ ही प्रबंधन की दक्षता में सुधार होगा। उपकरणों के प्रबंधन पर जरूरत से अधिक व्यय को भी कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

 
सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली से राजकीय मेडिकल कॉलेज दून, हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा में टेंडर प्रक्रिया, उपकरणों से संबंधित जानकारी व अन्य गतिविधियों की आसानी से निगरानी की जाएगी। साथ ही किसी भी समय पोर्टल पर राजकीय मेडिकल कालेजों की सूचनाओं की जानकारी उच्च स्तर पर अधिकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड की नई सरकार: सीएम धामी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, अपने पास रखे 24 विभाग, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

सैटलमिंट कंपनी की सीईओ फातिमा शहनाज व सृष्टि असुदानी ने डिजिटल रूप से परिसंपत्तियों के प्रबंधन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से विभागों के उच्च अधिकारी जरूरत पड़ने पर परिसंपत्तियों की ट्रैकिंग कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेजों में उपकरणों का डाटा संग्रहण भी किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेम चंद्रा आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed