फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   management student can not eat pizza

मैनेजमेंट के छात्र हैं तो अब नहीं खा सकेंगे पिज्जा, ये है वजह

Tue, 26 Sep 2017 01:46 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Sep 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
management student can not eat pizza
pizza - फोटो : gooogle

इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी कर रहे हैं तो अब आप पिज्जा नहीं खा सकेंगे। इसके साथ ही वह ये चीजे खाने से भी महरूम हो जाएंगे।

विज्ञापन


इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी समेत देश के किसी भी टेक्निकल कॉलेज में अब समोसे, कचौड़ी, पिज्जा, बर्गर और नूडल्स नहीं बिकेंगे।

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने देशभर में तकनीकी शिक्षण संस्थानों में इन पर रोक लगा दी है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी शैक्षणिक संस्थानों को सख्ती से इस पर रोक लगाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

तकनीकी शिक्षण संस्थान अपनी कैंटीन पर लगातार रखें नजर

management student can not eat pizza
कैंटीन - फोटो : demo pics

एआईसीटीई की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, जंक फूड और ऑयली भोजन से छात्रों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही छात्र जीवन में ऐसे खाने के चलते दुश्वारियां पैदा हो रही हैं। लिहाजा जरूरी है कि तकनीकी शिक्षण संस्थान अपनी कैंटीन पर लगातार नजर रखें।

साथ ही ऐसे किसी भी भोजन पर तत्काल रोक लगा दें, जो छात्रों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता हो। एआईसीटीई ने इंजीनियरिंग के साथ ही मैनेजमेंट, फार्मेसी और नर्सिंग कॉलेजों के लिए भी यह निर्देश दिए हैं। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत का कहना है कि एआईसीटीई और यूजीसी के नियमों के बाबत सभी कॉलेजों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि जंक फूड की हानियों से युवाओं को बचाया जा सके।

नशा मुक्त परिसर बनाने के भी निर्देश
एआईसीटीई ने देशभर के परिसरों में तेजी से बढ़ रही नशे की लत पर भी चिंता जताई है। इसके तहत सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वह ऐसे छात्रों पर नजर रखें। अगर कहीं इस तरह की गतिविधि मिले तो उस पर तत्काल कार्रवाई करें, ताकि इससे मुक्ति पाई जा सके। इस बाबत वर्ष 2016 में ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) भी सर्कुलर जारी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed