{"_id":"5bb5cc77867a557b9308ae55","slug":"man-request-to-police-bring-her-wife-back-from-in-laws-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पुलिस से लगाई गुहार, 'साहब ससुराल वालों से मेरी पत्नी दिलवा दो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने पुलिस से लगाई गुहार, 'साहब ससुराल वालों से मेरी पत्नी दिलवा दो'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Tension
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है कि ससुराल वालों से उनकी पत्नी दिलवा दो। आरोप है कि दो साल से ससुराल वाले उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे हैं। पुलिस ने व्यक्ति को उसकी पत्नी मायके से ससुराल भिजवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली सिविल लाइंस में बुधवार को बहादराबाद निवासी अरविंद पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले भंगेड़ी में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। किसी बात पर पत्नी बच्चों को छोड़कर दो साल पहले अपने मायके आ गई थी। दो
विज्ञापन
साल से वह लगातार पत्नी को लेने के लिए ससुराल जा रहा है, मगर ससुराल वाले उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे हैं।
उसने बताया कि वह तीन माह पहले भी पत्नी को लेने के लिए गया था। तब भी ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था और भविष्य में गांव में न घुसने की चेतावनी दी थी। पीड़ित ने बताया कि पत्नी के घर नहीं पहुंचने से उसके बच्चों का पालन-पोषण नहीं हो पा रहा है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि व्यक्ति के ससुराल वालों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
यदि महिला अपने ससुराल जाने को तैयार है तो उसको भिजवा दिया जाएगा। वहीं एक अन्य मामले में टोडा कल्याणपुर निवासी एक युवक ने कोतवाली सिविल लाइंस प्रभारी से गांव के युवक से उसकी पत्नी को दिलवाने को कहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।