{"_id":"595bdff84f1c1bab1e8b4777","slug":"man-raped-his-wife-after-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिया तलाक, फिर पत्नी को बंधक बनाकर दो दिन तक करता रहा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दिया तलाक, फिर पत्नी को बंधक बनाकर दो दिन तक करता रहा रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 05 Jul 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
युवक ने पहले अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद भी जब उसकी हैवानियत कम नहीं हुई तो वह अपनी पत्नी को साथ ले गया और दो दिन तक उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर एसपी देहात ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने एसपी देहात को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की कि उसकी शादी गांव के ही एक युवक के साथ 12 जुलाई 2016 को हुई।
विज्ञापन
शादी में उसके परिजनों ने काफी दान दहेज दिया था, लेकिन 25 फरवरी 2017 को उसके पति ने उसे फोन कर तीन बार तलाक-तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया था। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी।
विज्ञापन
ईद के अगले दिन उसका पति घर आया और उसे बहला फुसलाकर अपने एक रिश्तेदार के यहां ले गया, जहां उसने दो दिन तक उसे अपने साथ रखकर उससे बलात्कार किया।
इसके बाद वह उसे छोड़कर चला गया। पीड़िता ने लक्सर कोतवाली पुलिस से इस बात की शिकायत की थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहंी की।