सोते-सोते ये शख्स खा गया छिपकली, अब पछता रहा, जानिए पूरा मामला
सुनकर आपको भी अजीब लगेगा। लेकिन वाकई ऐसा हुआ है। एक वृद्घ का सोते-सोते छिपकली खा ली।
पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में कुंभीचौड़ निवासी विक्रम सिंह (80) 19 जून की रात को अपने घर में सो रहे थे।
गहरी नींद में उनका मुंह खुला रह गया। इतने में कमरे की छत से छिपकली उनके मुंह के अंदर गिर गई।
फिर जो हुआ, उसपर बहुत पछताए विक्रम सिंह
छिपकली मुंह के अंदर जाने के बाद उन्होंने नींद में ही उस पर दांत मार दिए और छिपकली उनके मुंह में ही मर गई।
मुंह के अंदर छिपकली के छटपटाने से वह हड़बड़ाहट में उठ गए। थूकने पर मरी हुई छिपकली बाहर निकल गई। छिपकली के जहर से वह बेहोश होने लगे।
हालत खराब होते देख परिजन उन्हें राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें उल्टी कराई और इलाज कर उसे घर भेजा।