{"_id":"6a135cf31b1a50684209235b","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-in-transport-nagar-dehradun-news-c-5-1-drn1031-979708-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ट्रांसपोर्टनगर में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ट्रांसपोर्टनगर में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
पटेलनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार शोरूम के पास रविवार सुबह एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इससे पहले 16 मई को भी बंद पड़ी चार मंजिला बिल्डिंग से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाने पर पुलिस ने ही अंतिम संस्कार करवा दिया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 6:45 बजे कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। जांच में मृतक की पहचान पुट्टी निवासी आजाद कॉलोनी पटेलनगर के रूप में हुई। वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं जिससे मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।