फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Malaysian woman tourist death in uttarakhand

सहेलियों के साथ पाताल भुवनेश्वर घूमने आई मलयेशिया की महिला पर्यटक की मौत

Sun, 19 Aug 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) Updated Sun, 19 Aug 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
Malaysian woman tourist death in uttarakhand
demo pic

पाताल भुवनेश्वर घूमने आई मलयेशिया की एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की सूचना मलयेशियाई दूतावास को दे दी है।

विज्ञापन


मलयेशिया निवासी 27 वर्षीय नवीना वादीवाल पुत्री वादीवाल अपनी तीन सहेलियों सरला देवी कुलसिंघम, आनंदी गुनशेखरन और मल्लर वीजी बालसुब्रमण्यम के साथ 18 अगस्त को कौसानी से मुनस्यारी को निकली। मुनस्यारी में सड़क बंद होने की जानकारी मिलने के बाद इन्होंने बेड़ीनाग से पाताल भुवनेश्वर जाने की योजना बनाई।
विज्ञापन


कार चालक देबू क्षेत्री के अनुसार शनिवार दोपहर बाद 3.30 बजे बेड़ीनाग में नवीना वादीवाल की तबियत अचानक खराब हो गई। स्थानीय अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें हॉयर सेंटर जाने की सलाह दी। दवा लेने के बाद स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर शाम को पाताल भुवनेश्वर आ गए और एक रिजॉर्ट में ठहरने के लिए कमरे लिए। रात लगभग आठ बजे वदीना की तबियत फिर खराब हो गई। चालक के अनुसार पहले उन्होंने 108 को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


108 के नहीं पहुंचने पर वदीना को कार से ही गंगोलीहाट अस्पताल ले गए, जहां पर डॉ. कुंदन कुमार ने वदीना को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष पीआर आगरी ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव पिथौरागढ़ भेजा गया । वदीना की अचानक मौत से तीनों महिला पर्यटक बेहद गमगीन हैं। चालक ने बताया कि चारों महिला पर्यटक 10 अगस्त से बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गोविंदघाट आदि स्थानों पर घूमकर यहां पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed