फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Make the district fully literate by 26 January

26 जनवरी तक जिले को पूरी तरह बनाएं साक्षर

Wed, 07 Oct 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Make the district fully literate by 26 January
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने 26 जनवरी तक जिले को पूरी तरह से साक्षर बनाने के निर्देश शिक्षा विभाग की समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला परियोजना समिति की बैठक में दिए हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी तक जिले को पूरी तरह से साक्षर बनाना है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इसके लिए घुमंतू एवं प्रवासी बच्चों को शिक्षा के अधिकार के तहत हरहाल में स्कूलों में दाखिला दिया जाए। जिला परियोजना समिति का रजिस्ट्रेशन कराएं। इसमें गरीब व जिन्हें ड्रेस नहीं मिल रही है, उसे ड्रेस, किताबें व मध्यान्ह भोजन योजना का लाभ दें। साथ ही विभिन्न संस्थानों से कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटि (सीएसआर) के तहत मदद लेकर शिक्षण सुविधाएं बढ़ाएं। स्कूल भवनों के निर्माण कार्यों की योजना बनाकर काम करें। साथ ही पानी, बिजली, स्वच्छता का भी ध्यान रखें। उन्होंने लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं, खेलकूद व्यवस्थाओं के लिए आवंटित धनराशि का सदुपयोग करने, 12 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं का हिमोग्लाबिन टेस्ट करवाने, राष्ट्रीय बालिका सुरक्षा कार्यक्रम के तहत फोलिक एसिड तथा एलबेन्डाजोल दवा बांटने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान डीएम ने माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा विभाग की वार्षिकी कार्य योजना को मंजूरी दी। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वाईएस चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक राजेंद्र सिंह रावत ने कार्ययोजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed