फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Major reshuffle of Dhami government, transfers of 36 including 22 IAS, 5 PCS

Dehradun News: धामी सरकार का बड़ा फेरबदल, 22 आईएएस, 5 पीसीएस सहित 36 के तबादले

Fri, 30 Jun 2023 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Major reshuffle of Dhami government, transfers of 36 including 22 IAS, 5 PCS
धामी सरकार ने बृहस्पतिवार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 22 आईएएस व पांच पीसीएस समेत 36 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को हटाकर उदयराज को जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। युगल किशोर पंत की शासन में अपर सचिव पद पर वापसी हो गई है। बाध्य प्रतीक्षा में शामिल राधिका झा को सचिव समाज कल्याण व आयुक्त समाज कल्याण बनाया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से परिवहन निगम का प्रभार हटाया गया है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण लालरिन लियाना से समाज कल्याण हटाकर उन्हें उत्तराखंड परिवहन निगम का अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बाध्य प्रतीक्षा में चल रही राधिका झा को समाज कल्याण का सचिव एवं आयुक्त समाज कल्याण बनाया गया है। आईएसएस हरीश चंद्र सेमवाल से निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना का दायित्व हटाकर महानिदेशक संस्कृति का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। चंद्रेश कुमार यादव को उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी का परियोजना निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डॉ आर राजेश कुमार से एनएचएम निदेशक का कार्यभार हटाकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का मुख्य कार्यकारी अधिकारी का प्रभार दिया गया है। सी रविशंकर से अपर सचिव पर्यटन व मुख्य कार्याधिकारी पर्यटन विकास परिषद का दायित्व हटाकर अपर सचिव कौशल विकास एंव सेवायोजन का कार्यभार सौंपा गया है। रणवीर सिंह चौहान से अपर सचिव संस्कृति एवं महानिदेशक संस्कृति का कार्यभार हटाकर अपर सचिव पेयजल एंव नमामि गंगे प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया गया है। जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज गब्र्याल से एचआरडीए का अतिरिक्त कार्यभार हटाया गया है।
विज्ञापन

आईएएस रंजना से परियोजना निदेशक शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी हटाकर अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा का कार्यभार सौंपा गया है। ईवा आशीष श्रीवास्तव से निदेशक स्वजल का दायित्व हटाया गया है। योगेंद्र यादव से अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा हटाकर अपर सचिव समाज कल्याण का दायित्व सौंपा गया है। कमेंद्र सिंह को निदेशक स्वजल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आनंद श्रीवास्तव से अपर सचिव आपदा प्रबंधन का दायित्व हटाकर प्रबंध निदेशक परिवहन निगम बनाया गया है। रोहित मीणा से प्रबंध निदेशक परिवहन निगम का अतिरिक्त कार्यभार हटाकर एनएचएम निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नवनीत पांडे को निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। मेहरबान सिंह बिष्ट से अपर सचिव पेयजल, खाद्य आपूर्ति का प्रभार हटाकर, प्रबंधक निदेशक गन्ना चीनी मिल बनाया गया है। रुचि मोहन रयाल से अपर सचिव कौशल विकास एंव सेवायोजन का दायित्व हटाकर अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति का दायित्व सौंपा गया है। नमामि बसंल से अपर सचिव तकनीकी शिक्षा हटाकर अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य का दायित्व दिया गया है। सीडीओ अल्मोडा अंशुल सिंह को हटाकर उन्हें एचआरडीए का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस रवनीत चीमा को अपर सचिव कृषि का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रताप सिंह शाह से अपर सचिव राज्य संपत्ति का प्रभार हटा दिया गया है। बीएल फिरमाल से निदेशक प्रशासन पंतनगर विवि का कार्यभार हटाकर संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं बनाया गया है। बीएस चलाल से संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं का कार्यभार हटाकर अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी बनाया गया है। रामदत्त पालिवाल को निदेशक प्रशासन पंतनगर विवि का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

सचिवालय सेवा के अधिकारी मदन मोहन सेमवाल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है। राजेंद्र सिंह को अपर सचिव संस्कृति का कार्यभार सौंपा गया है। लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव राज्य संपत्ति एंव राज्य संपत्ति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव प्रशासन, सचिव बाल कल्याण संरक्षण आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ओंकार सिंह से अपर सचिव गोपन का कार्यभार हटाया गया है। अतर सिंह को अपर सचिव आवास बनाया गया है। सुरेश चंद जोशी से अपर सचिव समाज कल्याण का दायित्व हटाया गया है। मायावती से ढकराल से अपर सचिव आवास और अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य का कार्यभार हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed