फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maid got house robbed gave intoxicants to businessman and his wife in soup in Haldwani Uttarakhand News

Haldwani: शातिर नौकरानी....कारोबारी और उसकी पत्नी को सूप में नशीला पदार्थ पिलाया, फिर करवाई घर में चोरी

Wed, 27 Nov 2024 01:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Nov 2024 01:16 PM IST
सार

कारोबारी और उसकी पत्नी को सूप में नशीला पदार्थ पिलाकर नौकरानी ने घर में चोरी करवाई। ऑनलाइन साइट से घर पर काम के लिए दंपति ने नौकरानी रखी थी।

विज्ञापन
Maid got house robbed gave intoxicants to businessman and his wife in soup in Haldwani Uttarakhand News
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कॉपी किताब के बड़े कारोबारी और उसकी पत्नी की सूप में नशीला पदार्थ पिलाकर नौकरानी ने घर में चोरी को अंजाम दिया। इस घटना में उसने दो और लोगों की मदद ली। वारदात के बाद नौकरानी समेत तीन चोर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम की साक्ष्य संकलन कर रही है। 

विज्ञापन


मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी रोड में दीपक अग्रवाल अपने परिवार के संग रहते हैं। 12 नवंबर को उनके बेटे की शादी हुई है। इसलिए बेटे और बहू हनीमून पर गए थे। मंगलवार को दीपक अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। पुलिस के अनुसार 24 दिन पहले दीपक की बेटी ने ऑनलाइन साइट से घर में काम करने के लिए नौकरानी बुलाई थी।
विज्ञापन


सूप पीने के कुछ देर बाद दंपति बेहोश 
24 नवंबर को नौकरानी आई थी। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नौकरानी ने दीपक और उनकी पत्नी को सूप बनाकर दिया। सूप पीने के कुछ देर बाद दंपति बेहोश हो गया। इसके बाद नौकरानी ने दो युवकों को घर में बुला लिया और एक कमरे में लॉकअप का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: हादसे के बाद कई चौराहों पर बढ़ी सतर्कता-सुरक्षा, कई जगह अभी भी बैरियर नहीं, अमर उजाला ने की पड़ताल

दूसरे कमरे में चोरी का प्रयास विफल रहा। इसी दौरान घर का सुरक्षा कर्मी पहुंच गया। उससे पहले महिला समेत तीनों फरार हो गए। इधर, कारोबारी और उनकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया।  दोनों की हालत में अब सुधार है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed