{"_id":"666ce02c44d7367fc600ed86","slug":"maid-gave-intoxicants-to-mother-in-law-and-daughter-in-law-dehradun-news-c-5-drn1037-434784-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: नौकरानी ने सास-बहू को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर जेवर और नकदी लेकर हुई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: नौकरानी ने सास-बहू को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर जेवर और नकदी लेकर हुई फरार
Sat, 15 Jun 2024 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:35 PM IST
सार
पड़ोसियों की मदद से किसी तरह सास-बहू दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि उनकी मां के हाथ के कंगन, कान की बाली, गले की चेन और दादी के पहने हुए सोने के जेवरात भी गायब थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौकरानी ने सास-बहू को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उनके गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी नौकरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार श्रेयस सकलानी निवासी पकंज विहार, पित्थूवाला ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि छह जून को वह काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उनकी मां और दादी घर पर थे। रात के समय पहुंचे तो उनकी दादी व मां सो रही थीं। ऐसे में उन्हें जगाया नहीं और दूसरे कमरे में जाकर सो गए।
विज्ञापन
पड़ोसियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया
अगले दिन सुबह दादी व मां नहीं उठे तो उनके कमरे में जाकर जगाने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि दोनों बेहोश हैं। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि उनकी मां के हाथ के कंगन, कान की बाली, गले की चेन और दादी के पहने हुए सोने के जेवरात भी गायब थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rudraprayag Accident: 26 यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 13 की मौत, 13 घायल
यही नहीं घर की अलमारी से डेढ़ लाख रुपये भी गायब थे। तहरीर में पंकज ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही सुष्मिता नाम की महिला को बतौर नौकरानी रखा था। इसने उनकी गैरमौजूदगी में उनकी मां और दादी को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद जेवरात और नकदी लूट ली है। कोतवाली के प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार नौकरानी सुष्मिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।