फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   mahendra singh dhoni real life untold story

पढ़िए, कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की ये रियल लाइफ 'अनटोल्ड स्टोरी'

Thu, 05 Jan 2017 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Jan 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
mahendra singh dhoni real life untold story
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : twitter

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट कप्तानी से अलविदा कह दिया है। इससे खेल प्रेमी हताश है। आइए जानते हैं 'माही' की ये रियल लाइफ अनटोल्ड स्टोरी...

विज्ञापन


क्रिकेट की दुनिया में कई अवॉर्ड और रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 2010 साक्षी रावत के साथ शादी कर सबको चौका दिया था। माही साक्षी के साथ 4 जुलाई को विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन


साक्षी धोनी को शादी से पहले क्रिकेट में रुचि नहीं थी, लेकिन क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से शादी होने के बाद से साक्षी लगभग हर मैच में दिखाई देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

mahendra singh dhoni real life untold story
dhoni

आइए जानते हैं कि कैसे बढ़ी भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की मुलाकात और शादी तक पहुंचने की कहानी।   

माही ने कोलकाता की साक्षी सिंह रावत के साथ देहरादून में शादी की। हालांकि माही की तरह ही साक्षी भी मूल रूप से उत्तराखंड की हैं।

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के रांची में पैदा हुए लेकिन उनका परिवार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से हैं। दोनों का उत्तराखंड से कनेक्‍शन होने के कारण साक्षी और धोनी को बचपन का दोस्त माना गया।

mahendra singh dhoni real life untold story
महेंद्र सिंह धोनी

धोनी के पिता पान सिंह एमईसीओएन (भारत सरकार का स्टील उत्पादन का कारखाना) में नौकरी की वजह से रांची जाकर बस गए।

साक्षी और धोनी के पिता एमईसीओएन में साथी थे। बाद में साक्षी के पिता केनोई ग्रुप की बीनागुरी चाय कंपनी में कार्यकारी निदेशक बन गए।  

साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में पढते थे। बाद में साक्षी का परिवार देहरादून जाकर बस गया। साक्षी के दादाजी देहरादून में वन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी थे।

इस तरह साक्षी और धोनी के प्यार की शुरुआत हुई

mahendra singh dhoni real life untold story
साक्षी धोनी - फोटो : facebook

साक्षी की आगे की शिक्षा देहरादून के वेल्‍हम स्कूल में हुई और बाद में उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डिग्री हासिल की।

साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कोलकाता के ताज बेंगाल होटल में पूरी की। जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ इडन गार्डन में होने वाले मैच के लिए ताज में रुकी थी तब 

ताज बेंगाल होटल में 2008 को साक्षी और धोनी की फिर से मुलाकात हुई। युद्धजीत दत्ता साक्षी और धोनी के दोस्त थे और उन्होंने ही दोनों की मुलाकात करवाई।

 बाद में धोनी ने युद्धजीत से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया। पहले साक्षी को इस बात का विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें धोनी ने मैसेज किया है। और इस तरह साक्षी और धोनी के प्यार की शुरुआत हुई जो 2010 में शादी के रूप में सबके सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed