फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mahatma gandhi statue before 65 years ago.

65 साल पहले बिना देखे बना दी थी बापू की प्रतिमा

Fri, 02 Oct 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Oct 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi statue before 65 years ago.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाएं आज भी कई बड़े कस्बों और नगरों में नहीं लग पाई हैं, लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि आज से 65 वर्ष पूर्व पिथौरागढ़ के खर्कदेश के खर्कदोली गांव में एक कारीगर ने एक अखबार देखकर पत्थर पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा बना डाली थी।

विज्ञापन


महात्मा गांधी के प्रति अपने अनुराग को प्रदर्शित करते हुए इस कारीगर ने जो पत्थर की प्रतिमा बनाई उसे मूर्त रूप देने का प्रयास किया। प्रतिमा आज भी खर्कदोली गांव में मौजूद है।
विज्ञापन


महात्मा गांधी के आंदोलन से 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ, लेकिन दुर्भाग्य से 1948 में गांधी जी की मौत हो गई। गांधी जी आजादी के आंदोलन में सक्रियता के समय ही पूरी दुनिया में छा गए थे। उनकी मौत की सूचना भी पहाड़ के दूरदराज गांवों तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपिता की याद में खर्कदोली गांव में 1950 में एक स्थानीय कारीगर देव राम ने पत्थर पर गांधी जी प्रतिमा उकेर दी। उसने इस प्रतिमा के नीचे मोहनदास करमचंद गांधी भी लिख दिया था।

1950 से हर साल यहां बापू का करते हैं याद

mahatma gandhi statue before 65 years ago.

1950 में दो अक्तूबर को इस प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और बापू को याद किया। तब से हर साल दो अक्तूबर को लोग इस स्थान पर जुटते हैं। इस बार भी क्षेत्र के लोग गांधी जयंती के दिन इस प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने जाएंगे।

कहां पर है खर्कदोली गांव
पिथौरागढ़ जिले में मूनाकोट विकासखंड के अंतर्गत मड़मानले कस्बे से थोड़ा पहले लछैर नामक जगह पड़ती है। लछैर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर है। लछैर से तीन किलोमीटर पैदल चलकर खर्कदोली गांव आता है। गांधी जी की यह प्रतिमा गांव से थोड़ा दूरी पर है।

प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण होगा
जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने कहा है कि महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रतिमा के चारों और पार्क का निर्माण होगा। इसके लिए शासन से धन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस धरोहर को संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed