छोटा कैलाश से यात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्री की मौत, रास्ता बंद होने से नहीं ला पा रहे शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा कैलाश की यात्रा पूरी कर लौट रहे एक सदस्य की रास्ते में मौत हो गई। शव को सड़क बंद होने के कारण पांगला में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय से एसडीएम आरके पांडे एसडीआरएफ के जवानों के साथ पांगला को रवाना हो गए हैं।
बताया गया कि छोटा कैलाश की यात्रा पूरी कर लौट रहे चौथे दल के 32 सदस्य बुधवार सुबह 10.30 बजे मालपा पहुंचे थे। तभी दल में शामिल महाराष्ट्र के जिला रायगढ़, तहसील नवापाता निवासी श्याम भास्कर कोहली (50) पुत्र तनुज भास्कर कोहली की तबियत अचानक खराब हो गई।
यात्रियों ने एसएसबी जवानों से मदद मांगी। एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी शेरिंग दोरजे के आदेश पर 12 जवान श्याम भास्कर कोहली को स्ट्रेचर पर रखकर धारचूला को ले जा रहे थे, लेकिन पांगला पहुंचने से पहले ही श्याम भास्कर कोहली की मौत हो गई।
सड़क खुलने पर ही लाया जाएगा शव
पांगला से धारचूला को आने वाली सड़क कई जगह बंद होने के कारण शव को पांगला से आगे नहीं लाया जा सका है। अन्य यात्री भी पांगला में ही रुके हैं।
एसडीएम ने बताया कि शव को लाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। सड़क को तत्काल खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को कह दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जहां तक सड़क खुली मिलेगी, वहां तक शव को लाया जाएगा। वहां से वाहन बदलकर लाने की व्यवस्था की जाएगी।