फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maharashtra company will pick up garbage for Rs 954 per ton

Dehradun News: महाराष्ट्र की कंपनी 954 रुपये प्रति टन में उठाएगी कूड़ा

Sun, 18 Dec 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra company will pick up garbage for Rs 954 per ton
लंबी मशक्कत के बाद दून के 47 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठाने का टेंडर फाइनल हो गया। महाराष्ट्र की वाटर ग्रेस कंपनी को इन वार्डों का ठेका मिला है। कंपनी 954 रुपये प्रति टन के हिसाब से कूड़ा उठान करेगी। अभी तक इन वार्डों चेन्नई एमएसडब्ल्यू 1226 रुपये प्रति टन के हिसाब से कूड़ा उठा रही थी।
विज्ञापन

नगर निगम के सौ में से 98 वार्डों में अभी तक तीन कंपनियां चेन्नई एमएसडब्ल्यू, सनलाइट और ईकोन घर-घर कूड़ा उठाने का काम करती थीं। 69 वार्डों में चेन्नई एमएसडब्ल्यू, 15 में सनलाइट मैसर्स और 16 में ईकोन कंपनी कूड़ा उठा रही थी, लेकिन कई शिकायतों और चेन्नई एमएसडब्ल्यू के काम करने से मना करने के बाद निगम ने इसका अनुबंध खत्म कर दिया। साथ ही 69 में से 22 वार्ड सनलाइट और ईकोन को दे दिए। बचे 47 वार्डों के लिए दो माह से टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन

पहली बार कंपनियों के दस्तावेज पूरे न होने के कारण टेंडर निरस्त किया गया। इसके बाद दोबारा टेंडर डाले गए। शनिवार को फाइनेंशियल बिड में वी ब्वायज कंपनी ने 1760 रुपये प्रति टन, ग्रीन इनवायरो ने 1830 और वाटर ग्रेस ने 954 रुपये की बोली लगाई। इसके बाद नगर निगम ने वाटर ग्रेस को ठेका दे दिया। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि अगले 10 दिन के अंदर कंपनी को पूरा कार्य ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी सनलाइट और ईकोन के साथ मिलकर करेगी काम
वाटर ग्रेस कंपनी सनलाइट और ईकोन के साथ मिलकर काम करेगी। इन दोनों से साझेदारी के साथ टेंडर डाले थे। सनलाइट और ईकोन कंपनी वाटर ग्रेस के सह-पार्टनर हैं। यानी अब दून के 98 वार्डों में सनलाइट और ईकोन कंपनी घर-घर कूड़ा उठान का कार्य करेंगी।

सबसे कम रेट में काम करेगी कंपनी
वाटर ग्रेस कंपनी सबसे कम रेट पर काम करेगी। अभी तक इन वार्डों की कमान चेन्नई एमएसडब्ल्यू के हाथों में थी। वह 1226 रुपये प्रति टन के हिसाब से कूड़ा उठा रही थी। जबकि, ईकोन और सनलाइट 1125 रुपये प्रति टन के हिसाब से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed